डीसी, एस एस पी ने समाजसेवी किसन गुप्ता को सम्मानित किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। पोटका के जाने माने समाजसेवी किसन गुप्ता को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त तथा वरीय आरक्षी अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को नजदीकी स्वास्थ केंद्र तक पहुंचाने तथा समय पर उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग करने हेतु यह पत्र उन्हें दिया गया है।

श्री किशन गुप्ता अभी तक 30 से ज़्यादा लोगो को सहायता प्रदान कर चुके है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में घायल लोगों को अविलंब अस्पताल तक पहुंचाने में मुझे सुखद अनुभव होता है। आगे भी मैं इस तरह का सहायता करता रहूंगा। ताकि लोगों का जान बच सके। उन्होंने आम जनता से यह भी अपील किया कि कहीं भी दुर्घटना होने पर वीडियो बनाने से पहले उसे अस्पताल पहुंचाए।


