Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाईज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, लंबित ग्रेड जल्द करने का सभी ने किया आग्रह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाईज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, लंबित ग्रेड जल्द करने का सभी ने किया आग्रह

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाईज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, लंबित ग्रेड जल्द करने का सभी ने किया आग्रह

    ग्रेड अच्छा और मजदूर हित में हो, इसकी की जा रही पहल : राकेश्वर पांडेय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाईज यूनियन की कमिटी बैठक यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में यूनियन के सदस्यों ने कर्मचारियों के सबसे अहम मुद्दे लंबित ग्रेड पर अध्यक्ष व ग्रेड कमिटी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द समाधान की मांग की। सदस्यों ने कहा कि 22 माह से ग्रेड लंबित है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। सभी ने आग्रह किया कि ग्रेड कमिटी बैठकों की आवृत्ति बढ़ाए और जल्द एक उचित एवं मजदूर हित में ग्रेड तय कर कर्मचारियों को लाभ पहुंचाए।

    बैठक में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने सभी की बातें ध्यानपूर्वक सुनते हुए कहा कि “ग्रेड कमिटी गंभीरता से कार्य कर रही है। प्रबंधन के साथ अब तक हुई बैठकों में मजदूरों का पक्ष मजबूती से रखा गया है। चर्चाओं का दौर जारी है और जल्द ही ऐसा ग्रेड तय होगा जो मजदूरों को उचित लाभ दिलाएगा। कर्मचारियों को अपने यूनियन पर भरोसा रखना चाहिए और सहयोग बनाए रखना चाहिए।” बैठक में एनएस ग्रेड और ठेकेदार मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

    बैठक की शुरुआत में यूनियन के सभी सदस्यों ने टाटा पावर यूनियन के लगातार दसवीं बार अध्यक्ष बनने पर राकेश्वर पांडेय का बुके देकर स्वागत किया। बैठक का संचालन यूनियन महामंत्री अमन सिंह ने किया। इस अवसर पर संजीव सिंह, दिनेश कुमार, त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, एस.बी. राणा, अनीश झा, रंजन मिश्रा, बी.डी. सिंह, आर. रवि, रमेश चौधरी, मनोज सिंह, प्रमोद उपाध्याय और राकेश कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाईज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न लंबित ग्रेड जल्द करने का सभी ने किया आग्रह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया में झामुमो नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला: दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
    Next Article डीसी, एस एस पी ने समाजसेवी किसन गुप्ता को सम्मानित किया

    Related Posts

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    September 21, 2026

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    September 21, 2026

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    ओल्ड एज होम में 28 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

    राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती: सिमरिया में समारोह का आयोजन, बच्चों को कविताएं आत्मसात करने की जरूरत

    ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर हुई फरार

    प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी

    बागुनहातु छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक संपन्न

    ड्यूटी निभाकर निकले थे घर के लिए, रास्ते में जिंदगी ने दिया धोखा

    गांव में स्कूल, शहर में घर…और हाउस अलाउंस सरकार का

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.