झामुमो की शिकायत पर गुंजन यादव का तीखा हमला, धर्मांतरण के खिलाफ सख्त रुख
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने झामुमो द्वारा की गई शिकायत पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग ईसाई मिशनरी के एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं, लेकिन धर्मांतरण के षड्यंत्र को किसी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो राज्य को विदेशी ताकतों के हाथों सौंपना चाहती है और अबुआ सरकार में धर्मांतरण निषेध कानून की अनदेखी हो रही है। यादव ने कहा कि भाजपा मिशनरियों की गतिविधियों का पुरजोर विरोध करेगी।

मुख्यमंत्री के पुतला दहन को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध शांतिपूर्ण था और लोकतांत्रिक अधिकार के तहत किया गया। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ भाजपा हर मोर्चे पर जवाब देगी।


