जेआरडी टाटा की 121वीं जयंती पर टाटा स्टील गम्हरिया में श्रद्धांजलि और पौधारोपण अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया : सर जे.आर.डी. टाटा की 121वीं जयंती पर टाटा स्टील गम्हरिया में एचआर कॉन्फ्रेंस हॉल में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर अधिकारियों, टाटा कामगार यूनियन और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

इसी अवसर पर गम्हरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, झारगोविंदपुर में टाटा स्टील फाउंडेशन के सौजन्य से 50 फलदार पौधों का रोपण अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में रंजन कुमार सिंह (चीफ, टीएसजी), बीके डिंडा (अध्यक्ष, टाटा मजदूर यूनियन) सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विद्यालय परिसर की सफाई और आगे और पौधारोपण करने में एक वेंडर ने सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर छात्रों को उपहारस्वरूप पेन और पेंसिल वितरित किए गए। शिक्षकों और ग्रामीणों ने इस पहल के लिए टाटा स्टील का आभार व्यक्त किया।


