जामताड़ा में उपायुक्त रवि आनंद ने सुनी जनता की समस्याएं, कई मामलों का हुआ मौके पर निपटारा
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त रवि आनंद ने करीब 35 लोगों की शिकायतें सुनीं। राशन कार्ड, पीएम आवास, मईया सम्मान योजना, म्यूटेशन, स्पॉन्सरशिप योजना, भूमि विवाद, विद्यालय की स्थिति समेत विभिन्न मुद्दों पर आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सरलता से सबकी बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एक महिला की पीएम आवास किस्त और पति की मृत्यु से जुड़ी शिकायत पर स्पॉन्सरशिप योजना के तहत सहायता का निर्देश दिया गया। हर मंगलवार और शुक्रवार को यह दरबार आयोजित होता है।

