रुद्राभिषेक पूजा महाविद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रंभा शिक्षण संस्थान परिसर में रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में सभी की सुख-समृद्धि की कामना की गई। यह पूजा महाविद्यालय की प्रबंध समिति द्वारा आयोजित की गई थी। अध्यक्ष श्री राम बचन, अध्यक्षा रंभा देवी, सचिव गौरव बचन, सहसचिव विवेक बचन ने इस अनुष्ठान में भाग लिया। रुद्राभिषेक अनुष्ठान में बी.एड., डी.एल.एड., स्नातक, नर्सिंग और एएनएम, जीएनएम के सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

इस पूजा में महाविद्यालय के शुभचिंतकों और मित्रों ने भी भाग लिया। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर के साथ-साथ सभी व्याख्याताओं और सभी विद्यार्थियों ने इस पूजा अनुष्ठान में सक्रिय और सहयोगी भूमिका निभाई। अध्यक्ष राम बचन जी ने कहा कि छात्रों को नैतिक और मूल्य आधारित शिक्षा देने के लिए महाविद्यालय में समय-समय पर पूजा अनुष्ठान आदि का आयोजन किया जाता है। पूजा के बाद सभी लोगों के बीच प्रसाद और भोग का वितरण किया गया।


