Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि. जादूगोड़ा में फिर उजागर हुआ लाखों का घोटाला
    Breaking News Business Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पश्चिम बंगाल रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि. जादूगोड़ा में फिर उजागर हुआ लाखों का घोटाला

    घोटालों के आरोपी अधिकारी पर यूरेनियम कॉर्पोरेशन का प्रबंधन इतनी मेहरबानी क्यों कर रहा है?
    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि. जादूगोड़ा में फिर उजागर हुआ लाखों का घोटाला

    *अब सवाल यह उठ रहा है कि:*
    *घोटालों के आरोपी अधिकारी पर यूरेनियम कॉर्पोरेशन का प्रबंधन इतनी मेहरबानी क्यों कर रहा है?*
    *इतने घोटाले उजागर होने के बाद भी जांच फाइलें दबाव में क्यों दब जाती हैं?*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा:यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL), जादूगोड़ा में एक बार फिर लाखों रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चूना आपूर्ति से जुड़ा यह मामला बेहद गंभीर है। पहले चुना बोरे के साथ आपूर्ति किया जाता था, और उपयोग के बाद उन बोरों की नीलामी से यूरेनियम कॉर्पोरेशन को हर साल लाखों रुपये की आय होती थी।

     

    लेकिन, परचेज विभाग के अधिकारी सुदीप्तो दास के कार्यकाल में निविदा शर्तों में बदलाव कर यह शर्त जोड़ दी गई कि खाली बोरे आपूर्तिकर्ता को वापस कर दिए जाएंगे। बताया जाता है कि इस संशोधन से आपूर्तिकर्ता को बोरों का पुनः उपयोग करने का रास्ता मिल गया और लाखों रुपये का लाभ पहुंचाया गया। बदले में भारी कमीशनखोरी का आरोप भी लग रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस बदलाव से UCIL को भारी वित्तीय नुकसान हुआ और कंपनी के खाते में आने वाली आय सीधे प्रभावित हुई।

     

    इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि दास के कार्यकाल में सल्फ्यूरिक एसिड की आपूर्ति में भी लगभग 10 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था, जिसमें केंद्रीय सतर्कता विभाग (CVC) ने उन्हें दोषी पाया और कार्रवाई के आदेश दिए। बावजूद इसके, न केवल कार्रवाई ढीली रही बल्कि उन्हें फिर से परचेज विभाग में तैनात कर दिया गया, जिससे प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    सूत्रों का कहना है कि इस बोरा घोटाले की यदि स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो कई और गड़बड़ियों का पर्दाफाश होगा। यह भी सामने आया है कि सीबीआई ने पहले ही सुदीप्तो दास के खिलाफ ‘मेजर पेनल्टी’ की सिफारिश की थी, लेकिन UCIL प्रबंधन ने अब तक इसे लागू नहीं किया।

     

    अब सवाल यह उठ रहा है कि —
    👉 घोटालों के आरोपी अधिकारी पर यूरेनियम कॉर्पोरेशन का प्रबंधन इतनी मेहरबानी क्यों कर रहा है?
    👉 इतने घोटाले उजागर होने के बाद भी जांच फाइलें दबाव में क्यों दब जाती हैं?

    स्थानीय लोग और कर्मचारी संगठन केंद्रीय जांच एजेंसियों की सीधी हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं, ताकि UCIL जादूगोड़ा में हो रहे करोड़ों के खेल का सच सामने आ सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगड़ाबासा में 3 अगस्त को पंचम सावन महोत्सव का होगा आयोजन
    Next Article मोदी ने संथाली साड़ी के पुनरुद्धार के लिए आदिवासी महिलाओं की सराहना की

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.