Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की पूर्वी सिंहभूम जिला बैठक का आयोजन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की पूर्वी सिंहभूम जिला बैठक का आयोजन

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 27, 2025Updated:July 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की पूर्वी सिंहभूम जिला बैठक का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    होटल मेरिडियन, जुगसलाई में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की पूर्वी सिंहभूम जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ जिला महिला आयाम प्रमुख श्रीमती आरती शर्मा द्वारा ग्राहक गीत से किया गया। तत्पश्चात माँ भारती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। संगठन मंत्र का पाठ श्री रोहित द्वारा किया गया।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य अगस्त माह से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान की रूपरेखा तय करना था। इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न आयामों के सदस्य उपस्थित रहे।

    प्रांत अध्यक्ष डॉ. कल्याणी कबीर ने संगठन के मूल तत्वों पर प्रकाश डालते हुए ‘समूह’ और ‘समर्पण’ की भावना को बल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान की शुरुआत हमें अपने घर से ही करनी चाहिए। ग्राहक की बात जन-जन की बात है, इसलिए इसका लक्ष्य और उद्देश्य व्यापक है।

    प्रांत कोषाध्यक्ष श्री चंद्रनाथ बनर्जी ने कहा कि एकजुट होकर कार्य करने से सदस्यता अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने आह्वान किया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कम से कम दुगनी सदस्यता प्राप्त की जाए।

    क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति ने ऑनलाइन सदस्यता प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी कहा कि व्यवस्थित रूप से कार्यक्रम आयोजित कर, जागरूकता बढ़ाकर और संपर्क बढ़ाकर हम सदस्यता को सुनिश्चित कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने संगठन की रीति-नीति, संवाद, संदेश और संपर्क के महत्व पर भी सभा को बौद्धिक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन निर्माण के साथ-साथ कार्यकर्ता निर्माण भी उतना ही आवश्यक है।

    कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव श्री शंभु जायसवाल जी ने किया। इस अवसर पर “ग्राहक पंचायत यूथ क्लब” के विभिन्न सदस्य भी उपस्थित थे।
    बैठक में प्रमुख रूप से प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती विमला हेम्ब्रम, प्रांत पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ. अनिता शर्मा, कोल्हान संयोजक श्री वी. प्रभु जी, पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख श्रीमती आरती शर्मा, श्री बापन घोष श्री,हर्ष जी,श्री शंकर जी,श्री सुकुमार जी,श्री मनसा जी,श्री श्रीमती कमला जी, श्रीमती प्रीति सिंह जैसे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए आयोजन समिति में अध्यक्ष बनी पद्मश्री छुटनी महतो और उपाध्यक्ष बने पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्थापना दिवस सीआरपीएफ के डी आई जी रमेश कुमार ने दिए कई बदलाव के दिए संकेत
    Next Article दलाईकेला हादसे पर शोक जताने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवज़े का निर्देश

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.