हिंदुस्तान मित्र मंडल युवा विंग ने धूमधाम से मनाया पाँचवाँ सावन महोत्सव, डॉ. रघुवर दास रहे मुख्य अतिथि
राष्ट्र संवाद संवाददाता

जमशेदपुर:हिंदुस्तान मित्र मंडल युवा विंग द्वारा आयोजित पाँचवाँ सावन महोत्सव भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रघुवर दास, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सामाजिक एकता एवं नारी शक्ति पर बल देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ माता पार्वती आप सब के ऊपर आशीर्वाद बनाए रखें और युवा विंग ने जो मेहनत की है वह देखने को मिल रही है युवाओ कार्य सराहनीय है

ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष विकास सिंह, उनकी माता एवं धर्मपत्नी, साथ ही चंद्रगुप्त सिंह , मंच के महासचिव अनिल ठाकुर की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था हेतु सिदगोड़ा थाना प्रभारी व सहयोगी दल की भूमिका सराहनीय रही।
महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश करते हुए ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस महोत्सव की सफलता में चेयरमैन धनञ्जय कुमार सोनू, अध्यक्ष सुजीत, प्रधान महासचिव मनीष, अमित कुमार सुबोध, कुणाल, रिंकू और पूरी युवा विंग का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज कुमार सिंह “गुणी” ने भावपूर्ण तरीके से किया, जबकि मनीष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सावन झांकी और आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुति ने लोगों को भावविभोर कर दिया।
समापन पर अवध चौधरी के आशीर्वचन से पूरा आयोजन धर्ममय हो गया।
हिंदुस्तान मित्र मंडल युवा विंग ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी सावन महोत्सव को और अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

