जमशेदपुर में बाढ़ का कहर: खरकाई-स्वर्णरेखा नदी उफान पर, 500 से अधिक घर डूबे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बागबेड़ा और जुगसलाई के नया बस्ती, बड़ौदा बस्ती, गणेश नगर, शिवधाम कॉलोनी सहित निचले इलाकों के 500 से अधिक घर जलमग्न हो गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ टीम को तैनात किया है, जो बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का कार्य कर रही है। जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने का मौका नहीं मिल सका। राहत और बचाव कार्य जारी है।


