Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑपरेशन सिंदूर से लेकर कांग्रेस तक…संसद के मानसून सत्र से पहले क्या बोले पीएम मोदी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    ऑपरेशन सिंदूर से लेकर कांग्रेस तक…संसद के मानसून सत्र से पहले क्या बोले पीएम मोदी

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2025Updated:July 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऑपरेशन सिंदूर से लेकर कांग्रेस तक…संसद के मानसून सत्र से पहले क्या बोले पीएम मोदी

    आज यानी सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी की बात करेगी वहीं विपक्ष पहलगाम हमले, एयर इंडिया हादसे, बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन का मुद्दा उठाएगा। बहरहाल, अब संसद के सत्र के शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी मीडिया के सामने आए और उन्होंने आगामी सत्र के विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय सेना से लेकर महंगाई तक कई मुद्दों पर बात की।

     

    पीएम मोदी ने कहा, “यह मानसून सत्र जीत का जश्न है। पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का दमखम देखा है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा निर्धारित लक्ष्य को 100% हासिल किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत, आतंकवादियों के आकाओं के घरों को 22 मिनट के भीतर जमींदोज कर दिया गया।”

     

    उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के तहत, आतंकवादियों के आकाओं के घरों को 22 मिनट के भीतर जमींदोज कर दिया गया। मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति के इस नए रूप की ओर दुनिया बहुत आकर्षित हुई है। इन दिनों, जब भी मैं दुनिया के लोगों से मिलता हूँ, तो भारत द्वारा बनाए जा रहे मेड इन इंडिया हथियारों के प्रति दुनिया का आकर्षण बढ़ता ही जा रहा है।”

     

    पीएम ने कहा, “पहलगाम में हुए क्रूर अत्याचारों और नरसंहार ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। दलगत स्वार्थ को परे रखते हुए, देशहित में, हमारी अधिकांश पार्टियों के प्रतिनिधियों ने दुनिया के कई देशों में जाकर एक स्वर में, दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करने का एक बहुत ही सफल अभियान चलाया। मैं उन सभी सांसदों की, सभी दलों की, राष्ट्रहित में किए गए इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए सराहना करना चाहता हूँ और इससे देश में एक सकारात्मक माहौल बना है।”

     

    पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें
    पीएम मोदी ने कहा- “संसद का यह मानसून सत्र एक विजय उत्सव की तरह है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का झंडा फहराया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। सभी सांसद और देशवासी एक स्वर में इस उपलब्धि का गुणगान करेंगे। यह हमारे भावी अभियानों के लिए प्रेरणादायी होगा।”
    पीएम मोदी ने कहा- “यह मानसून सत्र जीत का जश्न है। पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का लोहा माना है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा निर्धारित लक्ष्य को 100% हासिल किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत, आतंकवादियों के आकाओं के घरों को 22 मिनट के भीतर जमींदोज कर दिया गया।”

    ऑपरेशन सिंदूर से लेकर कांग्रेस तक...संसद के मानसून सत्र से पहले क्या बोले पीएम मोदी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभव्य भजन संध्या और महाभंडारा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अलौकिक वातावरण में गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे
    Next Article जमशेदपुर की स्नेहा कुमारी ने रचा इतिहास, थाईलैंड में भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक, टाटानगर स्टेशन आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    Related Posts

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.