Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसीआईएल की महिला अधिकारी ने वरीय अफसर और पीए पर लगाए उत्पीड़न के गंभीर आरोप, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
    Breaking News Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूसीआईएल की महिला अधिकारी ने वरीय अफसर और पीए पर लगाए उत्पीड़न के गंभीर आरोप, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

    पीएमओ और परमाणु ऊर्जा विभाग से की शिकायत, ड्यूटी से अनुपस्थित महिला अधिकारी ने बताई जान का खतरा
    News DeskBy News DeskJuly 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसीआईएल की महिला अधिकारी ने वरीय अफसर और पीए पर लगाए उत्पीड़न के गंभीर आरोप, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

    पीएमओ और परमाणु ऊर्जा विभाग से की शिकायत, ड्यूटी से अनुपस्थित महिला अधिकारी ने बताई जान का खतरा

    कबूतरबाजी जैसे आरोपों से प्रबंधन पर फिर उठे सवाल

    यूसीआईएल: जवाबदेही बनाम सत्ता का दुरुपयोग

    महिला अधिकारी की शिकायत ने खोली प्रबंधन की कार्यसंस्कृति की परतें

     

    Sona

    राष्ट्र संवाद विशेष संवाददाता
    जादूगोड़ा:यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) की एक महिला अधिकारी ने संस्था के एक वरीय अधिकारी और उसके निजी सहायक (पीए) पर मानसिक उत्पीड़न और डराने-धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

     

    महिला अधिकारी ने इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) और यूसीआईएल के वरीय अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने खुद को डरा हुआ बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा है। घटना के बाद से वह ड्यूटी पर नहीं जा रही हैं।

    यूसीआईएल जैसी संवेदनशील केंद्रीय इकाई में यह पहला मौका है जब किसी महिला अधिकारी ने सीधे वरीय अधिकारी और उसके पीए पर उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला अब दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद तक पहुंच गया है और उच्च स्तर पर इसकी गूंज सुनाई दे रही है।

     

    सूत्रों के अनुसार, महिला अधिकारी की शिकायत में कई संगीन पहलुओं का उल्लेख किया गया है, जिनमें वरीय अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत लाभ के लिए “कबूतरबाजी” जैसे संदिग्ध कार्यों में संलिप्तता की ओर भी संकेत किया गया है। कबूतरबाजी का अर्थ संदिग्ध तरीके से लोगों को बाहर भेजने या नाम दिखाकर लाभ उठाने की प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है, जिसकी संस्था के भीतर पहले भी चर्चा रही है।

    यह आरोप यूसीआईएल प्रबंधन की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर एक बार फिर सवालों के घेरे में ला रहा है। इससे पहले भी कुछ वरीय अधिकारी भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग को लेकर विवादों में रहे हैं।

     

    अब देखना यह होगा कि प्रबंधन इस बार कितनी गंभीरता से इन आरोपों की जांच करता है, और क्या उच्च स्तर पर कोई स्वतंत्र जांच कमेटी गठित होती है या मामला फिर आश्वासनों में ही दबा दिया जाएगा।

    यूसीआईएल की महिला अधिकारी ने वरीय अफसर और पीए पर लगाए उत्पीड़न के गंभीर आरोप सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा प्रबंधन की वादा खिलाफ़ी पर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन की चेतावनी, पार्किंग गेट पर होगी तालाबंदी
    Next Article फ्लाई ऐश डंपिंग से आदिवासी किसानों की फसल तबाह, टाटा पावर पर गंभीर आरोप

    Related Posts

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.