राष्ट्र संवाद संवाददाता
सरायकेला: एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बुधवार को अपने कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में थानावार अपराधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, अपराधियों पर अंकुश और पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनवरी से जून तक दर्ज चोरी, डकैती और लूट के मामलों की विस्तार से समीक्षा की और जुलाई महीने में सावन को देखते हुए मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने, सड़क हादसों पर विशेष अभियान चलाने, तथा ब्राउन शुगर और मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया।
एसपी ने अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी रखने और चिन्हित अपराधियों पर निगरानी प्रस्ताव भेजने को भी कहा। बैठक में सरायकेला और चांडिल एसडीपीओ सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।
पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

