Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NEP 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
    Breaking News झारखंड

    NEP 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महागामाl डिग्री कॉलेज, महागामा में आज सेमिनार हॉल संख्या 02 में सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के नवीनतम संशोधनों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुई।कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार संतोष ने की। अपने वक्तव्य में उन्होंने NEP 2020 को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु एक महत्वपूर्ण कदम बताया और इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के NEP नोडल ऑफिसर एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार मंडल ने NEP 2020 के हालिया संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नीति में हुए बदलावों की गहराई से व्याख्या की तथा विद्यार्थियों के प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर दिया।
    मंच संचालन का दायित्व महाविद्यालय के नामांकन प्रभारी एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष शशिकांत वर्मा ने निभाया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, जैसे समाजशास्त्र के डॉ. नवलेश राम, हिंदी के डॉ. अजय तिर्की, वाणिज्य के रामसुंदर दास, संथाली के डॉ. मनोज टुडू, और भौतिकी के डॉ. सोमनाथ रॉय सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।यह कार्यशाला NEP 2020 की बेहतर समझ को बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई।

    पृष्ठ रचनाकार: सिराज अंसारी जामताड़ा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचांडिल में अवैध बालू माफिया बेलगाम: खनन विभाग की कार्रवाई को नहीं मिल रहा पुलिस का सहयोग, सवालों के घेरे में पूरा तंत्र
    Next Article यूसिल में दवा आपूर्ति बहाल, लेकिन पहले ही दिन मरीजों को मिली निराशा

    Related Posts

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय का सख्त रुख, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    October 22, 2026

    संरा की रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ गिरोह बताया गया, नयी दिल्ली ने जताई आपत्ति

    October 22, 2026

    फ्रांस में अशांति और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय का सख्त रुख, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    संरा की रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ गिरोह बताया गया, नयी दिल्ली ने जताई आपत्ति

    फ्रांस में अशांति और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी

    प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी

    अमेरिका का बड़ा एक्शन, सरकारी सिस्टम से DeepSeek हटाने का आदेश, चीन को डेटा लीक होने का खतरा बताकर लगाई रोक

    सीजेपी नेताओं को नहीं मिली राहत, वापस ली याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद लिया फैसला

    भुवनेश्वर कुमार के अनुभव से मजबूत होगी टीम इंडिया की गेंदबाजी, श्रेयस अय्यर ने बताई वापसी की अहमियत

    SBI डेटा लीक में नया अपडेट 3,897 ग्राहकों की जानकारी उजागर होने की पुष्टि, साइरिसिम पर अब भी सस्पेंस

    IIT मद्रास के पूर्व छात्र का बड़ा धमाका AI चिप्स की गर्मी कम करने वाली टेक्नोलॉजी के लिए जुटाए 9 मिलियन डॉलर

    Tesla की उड़ने वाली कार Roadster की भारत में बुकिंग शुरू, ₹2.50 करोड़ तक जमा करने होंगे लेकिन डिलीवरी पर सस्पेंस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.