Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जिला प्रशासन, जामताड़ा एवं सी-डेक, पटना के सौजन्य से जामताड़ा जिला अंतर्गत 72 विद्यालयों में इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस (ISEA) साइबर सिक्योरिटी क्लब का गठन एवं मास्टर प्रशिक्षकों के लिए 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत शुभारंभ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जिला प्रशासन, जामताड़ा एवं सी-डेक, पटना के सौजन्य से जामताड़ा जिला अंतर्गत 72 विद्यालयों में इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस (ISEA) साइबर सिक्योरिटी क्लब का गठन एवं मास्टर प्रशिक्षकों के लिए 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 16, 2025Updated:July 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जिला प्रशासन, जामताड़ा एवं सी-डेक, पटना के सौजन्य से जामताड़ा जिला अंतर्गत 72 विद्यालयों में इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस (ISEA) साइबर सिक्योरिटी क्लब का गठन एवं मास्टर प्रशिक्षकों के लिए 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत शुभारंभ

    मास्टर ट्रेनर के लिए आयोजित किया गया है 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

    आज दिनांक 16.07.2025 को एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जिला प्रशासन, जामताड़ा एवं सी-डेक, पटना के सौजन्य से जामताड़ा जिला अंतर्गत 72 विद्यालयों में इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस (ISEA) साइबर सिक्योरिटी क्लब का गठन एवं मास्टर प्रशिक्षकों के लिए 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०), संयुक्त निदेशक सी-डेक पटना, उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री निरंजन कुमार किया गया। इससे पूर्व अतिथियों का पौधा, मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया गया।

    *_72 विद्यालय के छात्र छात्राएं कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े_*

    आयोजित कार्यक्रम में जिले के चिन्हित 72 विद्यालयों के छात्र छात्रा लाइव पूरे कार्यक्रम से जुड़े। वहीं कार्यक्रम में मास्टर प्रशिक्षकों के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य आदि शामिल हुए।

    _*यह एक नए जामताड़ा की शुरुआत होगी, जो अतीत के छाप को पीछे छोड़कर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकेगा – उपायुक्त*_

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी क्लब का गठन एवं इसका बेहतर क्रियान्वयन जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
    कहा कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और तकनीकी उपकरणों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। बैंकिंग, शिक्षा, संचार, खरीदारी, और शासन जैसे अनेक क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम का प्रयोग आम हो गया है। इसके साथ ही साइबर अपराधों में भी तीव्र वृद्धि हुई है। इन अपराधों से सुरक्षा के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम (Cyber Security Awareness Program) की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। डिजिटल दुनिया में जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु जिले के 72 विद्यालयों में साइबर सुरक्षा क्लब के गठन किया गया है। यह एक नए जामताड़ा की शुरुआत होगी, जो अतीत के छाप को पीछे छोड़कर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकेगा। उपायुक्त जामताड़ा ने कहा कि यह क्लब एक संगठन के रूप में नहीं बल्कि एक आंदोलन के रूप में कार्य करेंगे। यह हमारे युवाओं को नई शक्ति प्रदान करेगा साथ ही गलत को सही में बदलने साथ ही डिजिटल भारत एवं डिजिटल झारखंड को बनाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर बेहतर रूप से बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं क्लब के जरिए जागरूकता का प्रसार करें एवं प्रोडक्टिव कनक्लूजन की ओर ले जाएं ताकि आने वाले समय में जामताड़ा न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश में साइबर सिक्योरिटी हब के रूप में जानें।

    _*सी-डेक एवं एन.आई.सी साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में काफी अहम भूमिका निभा रही है – पुलिस अधीक्षक*_

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०) ने कहा कि कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त के प्रयास से किया गया है, जिसका मोटिव साइबर सुरक्षा को लेकर निचले स्तर तक के लोगों को जागरूक करना एवं उसे बताना है। यह कार्यशाला ट्रेनर ऑफ ट्रेनिंग के रूप में आयोजित किया गया है। कहा कि सी-डेक पटना एवं एन.आई.सी इस क्षेत्र में काफी अहम भूमिका निभा रही है। साइबर फ्रॉड के बदलते प्रारूप पर यह कार्य कर रहा है। वहीं इस दौरान उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में पुलिसिंग से प्राप्त जानकारियों को विस्तार से साझा किया एवं सतर्कता बरतने का अपील किया।

    _*किसी भी बड़ी चीज की शुरुआत करने के लिए सबसे बड़ी चीज होती है विजन – संयुक्त निदेशक, सी-डेक पटना श्री रितेश रमेशराव धोते*_

    वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडेक पटना के संयुक्त निदेशक ने सर्वप्रथम जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि किसी भी बड़ी चीज की शुरुआत करने के लिए सबसे बड़ी पहली चीज होती है विजन एवं उसको इनेबल करने वाले लोग। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों के संदर्भ में उदाहरण देते हुए कहा कि बीज कैसा भी हो, उससे कौन सा पौधा खिलाना है, ये कला जो जिसके पास है वो गुरु है। पेड़ बड़ा होने पर उसकी साज सज्जा को सोचें या उस बीज को सुधारें जो आगे जाकर बड़ी जिम्मेवार को इनेबल करेगा। उन्होंने मास्टर ट्रेनर से कहा कि हमारी टीम आप लोगों को टेक्नोलॉजी के साइड से हेल्प करेगा। उन्होंने डेटा प्राइवेसी, डेटा प्रोटेक्शन सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर जानकारी दी।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, पुलिस उपाधीक्षक साइबर,डीआईओ श्री संतोष कुमार घोष, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजशेखर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री विकेश कुणाल प्रजापति, श्री बिरजू राम, श्री राजीव कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्यालय अवधि में अतिरिक्त कार्यों से शिक्षण बाधित, पूर्वी सिंहभूम के शिक्षकों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कृषि सभागार में जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2025 का हुआ आयोजन

    Related Posts

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    May 26, 2026

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    May 26, 2026

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.