Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो लोगों की हत्या से दहला उधवा प्रखंड एक की जमीनी विवाद में गई जान दूसरे को भतीजे ने सुलाया मौत की नींद
    Breaking News झारखंड

    दो लोगों की हत्या से दहला उधवा प्रखंड एक की जमीनी विवाद में गई जान दूसरे को भतीजे ने सुलाया मौत की नींद

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता,

    साहिबगंज : जिले के उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों में दो लोगों की निर्मम हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार केलाबाड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर 60 वर्षीय वृद्ध पुरेंद्र साहा की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि लोगन साहा उर्फ नागेंद्र साहा और कमल साहा ने पुरेंद्र साहा के साथ मारपीट की और फिर गमछे से उनका गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद राधानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
    वही, दूसरी घटना में राधानगर थाना क्षेत्र के ही साल्टीपोखर गांव में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ भतीजे ने कथित तौर पर डंडे से पीटकर 60 वर्ष के अपने चाचा सुलेमान बास्की की जान ले ली।आरोप है कि उनके भतीजे सुनील बास्की ने डंडे से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सुलेमान बास्की को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
    राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि आरोपी सुनील बास्की मृतक का भतीजा है और उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पुलिस ने उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस दोनों हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

    साहिबगंज से संजय कुमार धीरज

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदलमा शिवमंदिर में श्रद्धालुओं से शुल्क लेना सनातन विरोधी, अविलंब निरस्त हो आदेश: विश्व हिन्दू परिषद
    Next Article बारिश की चपेट में दशकों पुराना शिव मंदिर शिवलिंग और प्रतिमाएं डूबी बजरंगी महतो ने की प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

    Related Posts

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    September 17, 2026

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    September 17, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के प्रथम शिल्प एवं वास्तुकार

    *(प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष )*

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    हिंदी साहित्य में संस्मरण विधा अत्यंत दुर्लभ

    लोक-कला और कलाकार का संघर्ष

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.