उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा और पारदर्शिता पर दिया जोर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर मशीनों के रखरखाव, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं अद्यतन, सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी (ईवीएम-वीवीपैट) एवं उप सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


