तैलिक साहू महासभा ने मनोज गुप्ता पर गबन का आरोप लगाया, जांच की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम ने पूर्व महासचिव मनोज गुप्ता पर वित्तीय अनियमितताओं और चंदे की रकम गबन का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को जांच के लिए मांग पत्र सौंपा।

महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि मनोज गुप्ता ने समाज के नाम पर लाखों रुपये वसूले और बिना हिसाब दिए इस्तीफा दे दिया। मामले में तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर महासभा के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

