सौंडिक (सूडी) कल्याण परिषद का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।सौंडिक (सूडी) कल्याण परिषद, जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित होटल केनेलाईट सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के मेधावी छात्रों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्रों में शांभवि जायसवाल, किशन कुमार, आदित्य ज्योति, याशिका राज, शताक्षी और तनिष्क़ राज शामिल रहे। छात्रों ने अपनी सफलता और अनुभव साझा करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष शशिनाथ साहा ने की, जबकि संचालन अमन कुमार निराला और शैलेश जी ने किया। परिषद के संरक्षक दिनेश साह व प्रो. बी.एस. मंगलमूर्ति ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि परिषद की सक्रियता समाज के लिए प्रेरणादायक है। अन्य वक्ताओं ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करने और सकारात्मक माहौल देने की अपील की। यह परिषद द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का लगातार तीसरा आयोजन था। कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

