Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सावन सोमवार पर शीतला माता मंदिर टूइलाडूंगरी में भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने किया जलार्पण
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सावन सोमवार पर शीतला माता मंदिर टूइलाडूंगरी में भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने किया जलार्पण

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 14, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सावन सोमवार पर शीतला माता मंदिर टूइलाडूंगरी में भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने किया जलार्पण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।श्री श्री शीतला माता मंदिर टूइलाडूंगरी महिला समिति द्वारा सावन के प्रथम सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों महिलाएं पीले कलश के साथ गांधी घाट, मानगो पहुँचीं, जहां वैदिक विधि से जल भरने के बाद डीजे की भक्ति धुनों पर नृत्य करती हुई मंदिर लौटीं।

    भोलेनाथ पर जलार्पण के पश्चात रुद्राभिषेक और सामूहिक पूजन संपन्न हुआ। अंत में श्रद्धालुओं के लिए भोग वितरण और सामूहिक पंगत का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार ने धर्म और अध्यात्म के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि महिला अध्यक्ष जमुना निषाद ने महिलाओं की श्रद्धा और उपवास की परंपरा को रेखांकित किया।

    कलश यात्रा में गिरधारी लाल, परमानंद कौशल, मंजू ठाकुर, नूतन साहू, मोहिनी साहू, त्रिवेणी निषाद, कामेश्वर साहू समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    सावन सोमवार पर शीतला माता मंदिर टूइलाडूंगरी में भव्य कलश यात्रा सैकड़ों महिलाओं ने किया जलार्पण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBLA-2 चयन को लेकर संगठन सृजन बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने दिया दिशा-निर्देश
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे के जन्मदिन पर जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने लड्डू खिलाकर बधाई दिया

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.