19वीं राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप में जामताड़ा जिले की बालिका टीम को मिला तृतीय स्थान; उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
उपायुक्त ने खिलाड़ियों के अनुशासन, परिश्रम एवं प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं*_
आज दिनांक 14.07.2025 को समाहरणालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने 19वीं राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप में जामताड़ा टीम को तृतीय स्थान प्राप्त होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित एवं हौसलावर्द्धन करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर प्राप्त यह सफलता न केवल जिले की बालिकाओं की प्रतिभा का प्रमाण है, अपितु समस्त जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन, परिश्रम एवं प्रदर्शन की सराहना की एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने भी खिलाड़ियों का हौसलावर्द्धन किया।
उल्लखेनीय है कि झारखंड राज्य खो-खो संघ के तत्वावधान में 11 से 13 जुलाई 2025 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा (झारखंड) में संपन्न 19वीं जूनियर राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप 2025 में जामताड़ा जिले की बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया।प्रतिनिधि टीम में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स), संत एंथोनी विद्यालय, ज्ञान रेनू विद्या निकेतन, जामताड़ा की 15 चयनित छात्राएं सम्मिलित थीं, सभी ने खेल भावना, अनुशासन एवं सामूहिक समन्वय का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया।
_*इस अवसर पर*_ जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. दुर्गा दास भंडारी, संत एंथोनी विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी, ज्ञान रेनू विद्या निकेतन के निदेशक श्यामल मंडल, जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन सिंह एवं खेल शिक्षक अनीश रंजन, गौरव जोशी, नवीन सिंह के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।
*

