Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डंपर से कोयला ढुलाई पर रोक के विरोध में डंपर एसोसिएशन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगा
    Uncategorized

    डंपर से कोयला ढुलाई पर रोक के विरोध में डंपर एसोसिएशन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डंपर से कोयला ढुलाई पर रोक के विरोध में डंपर एसोसिएशन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगा

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: एसपी माइंस चितरा के महाप्रबंधक द्वारा डंपर से कोयले की ढुलाई पर एकतरफा रोक लगाए जाने के विरोध में डंपर एसोसिएशन ने जामताड़ा साइडिंग में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि चितरा कोलियरी से जामताड़ा साइडिंग तक बीते 40 वर्षों से डंपरों के माध्यम से कोयला ढोया जा रहा है। लेकिन अब प्रबंधन ट्रांसपोर्टर के साथ मिलीभगत कर हायवा वाहनों को प्राथमिकता दे रहा है, जिससे स्थानीय डंपर मालिकों और चालकों की आजीविका संकट में पड़ गई है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि पूर्व में स्थानीय प्रशासन, ट्रांसपोर्टर, डंपर मालिक और महाप्रबंधक के साथ हुई बैठक में सहमति बनी थी कि कोयले की ढुलाई डंपरों से ही की जाएगी। इसके बावजूद जब डंपर लेकर चालक लोडिंग स्थल पर पहुंचे तो उन्हें लोडिंग नहीं दी गई। इससे नाराज डंपर चालक, खलासी और मालिक विरोध स्वरूप अब साइडिंग पर डेरा डालने को मजबूर हो गए हैं।
    डंपर एसोसिएशन को समर्थन देते हुए समाजसेवी सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने चेतावनी दी कि यदि रोजगार से जुड़ी इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो डंपर एसोसिएशन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी ईसीएल प्रबंधन की होगी। इस संबंध में एक ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया है, जिसकी प्रतिलिपि उपायुक्त, थाना प्रभारी और महाप्रबंधक एसपी माइंस चितरा को भी भेजी गई है। वहीं मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने कहा कि यह मामला फिलहाल एक पक्ष का है। चितरा माइंस प्रबंधन से भी उनका पक्ष लिया जाएगा। साथ ही उपायुक्त को पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के निवास पर पहूंचकर विधानसभाध्यक्ष ने उनके भाई स्व भरत कपूर को किया पुष्पांजलि अर्पित
    Next Article पांचकुड़ी के सरहजान और नुर आलम ने पेश किया मानवता की मिसाल,एक अनदेखे इंसान के प्रति संवेदना और सहायता की प्रेरणादायक कहानी

    Related Posts

    ।

    July 27, 2026

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    July 25, 2026

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया मिलन-सह-सावन महोत्सव

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.