BOI RSETI जमशेदपुर में राजमिस्त्री प्रशिक्षक की बहाली, आवेदन आमंत्रित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 11 जुलाई: बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (BOI RSETI), पूर्वी सिंहभूम ने राजमिस्त्री कार्य में दक्ष एवं अनुभवी प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए तकनीकी प्रशिक्षण देने हेतु की जाएगी।

संस्थान के अनुसार, उम्मीदवार के पास कम से कम 5 वर्षों का कार्य अनुभव होना चाहिए। 12वीं पास, ITI अथवा पॉलिटेक्निक से सेवानिवृत्त कर्मी, B.Tech (सिविल), प्रमाणित प्रशिक्षक या सिविल निर्माण में अनुभव रखने वाले पूर्व सैनिक आवेदन के लिए पात्र होंगे।

BOI RSETI के समन्वयक ने बताया कि यह अवसर प्रशिक्षकों को ग्रामीण विकास में योगदान देने के साथ-साथ युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम होगा। इससे प्रशिक्षणार्थियों की दक्षता एवं आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

