Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JNAC कार्यालय में स्वच्छता को लेकर अहम बैठक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    JNAC कार्यालय में स्वच्छता को लेकर अहम बैठक

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JNAC कार्यालय में स्वच्छता को लेकर अहम बैठक

    गंदगी के हॉटस्पॉट GVPs की सफाई और प्रवर्तन पर विशेष जोर — उप नगर आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:JNACकार्यालय में शुक्रवार को उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रतिनिधियों सहित नगर प्रबंधक श्री ज्योति पुंज, प्रकाश साहू, जॉय गुड़िया और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

    बैठक का प्रमुख उद्देश्य शहरी क्षेत्रों की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई को सख्ती से लागू करना रहा। उप नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर स्तर पर नियमित निगरानी व साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य की गई है।

    बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए: शहर के सभी Garbage Vulnerable Points (GVPs) की गहन सफाई तत्काल प्रभाव से हो। डोर टू डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए, खासकर बाजार और व्यावसायिक क्षेत्रों में।

    गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित किया जाए तथा नागरिकों को इसके लिए जागरूक किया जाए। उप नगर आयुक्त ने अधिकारियों को चेताया कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी तरह की कोताही पर सीधी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने स्वयं फील्ड विजिट और निरीक्षण करने की बात भी कही। यह बैठक आगामी दिनों में शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में ठोस कदम के रूप में देखी जा रही है।

    JNAC कार्यालय में स्वच्छता को लेकर अहम बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी के सख्त रुख का दिख रहा असर स्कूटी चोरी मामले में जोन नंबर 3 का युवक गिरफ्तार
    Next Article जनाधारहीन लोग आजसू का नाम लेकर रच रहे साजिश: अप्पू तिवारी

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.