Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खासमहल सदर अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, सांसद- विधायक ने दी नसीहत: “हम दो हमारे दो को अपनाएं”
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खासमहल सदर अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, सांसद- विधायक ने दी नसीहत: “हम दो हमारे दो को अपनाएं”

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 11, 2025Updated:July 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खासमहल सदर अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, सांसद- विधायक ने दी नसीहत: “हम दो हमारे दो को अपनाएं”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। खासमहल स्थित सदर अस्पताल में शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित थे। साथ ही उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, जिला परिषद अध्यक्ष बड़ी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. साहिल पॉल, बड़ी संख्या में आशा वर्कर, एएनएम और अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, इसके बाद अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रचार वाहन को सांसद व अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाली आशा वर्करों, एएनएम और चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि भारत जनसंख्या के मामले में चीन की बराबरी पर पहुंच गया है।

    यदि हम आज जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान नहीं देंगे, तो भविष्य की पीढ़ी को आर्थिक और सामाजिक संकटों का सामना करना पड़ेगा। वहीं विधायक मंगल कालिंदी ने ‘हम दो हमारे दो’ के नारे को दोहराते हुए कहा कि सीमित परिवार से बच्चों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवन स्तर देने में आसानी होती है। महंगाई के इस दौर में छोटे परिवार ही समझदारी का परिचायक हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों, संसाधनों और जनसंख्या नियंत्रण की नीतियों की भी जानकारी दी गई।

    खासमहल सदर अस्पताल में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम सांसद- विधायक ने दी नसीहत: "हम दो हमारे दो को अपनाएं"
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहर हर महादेव संघ के सावन महोत्सव में इस बार गूंजेगा मनोज तिवारी का भजन
    Next Article दो करोड़ की चारदीवारी पहली बारिश में ढही!

    Related Posts

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    August 1, 2026

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    राष्ट्र निर्माण का समय: युवाओं की जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.