Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विद्यालय में आर ओ वाटर कूलर एवं साइंस लैब का उद्घाटन मुखिया एवं प्रमुख ने किया
    Headlines Uncategorized खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विद्यालय में आर ओ वाटर कूलर एवं साइंस लैब का उद्घाटन मुखिया एवं प्रमुख ने किया

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 9, 2025Updated:July 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विद्यालय में आर ओ वाटर कूलर एवं साइंस लैब का उद्घाटन मुखिया एवं प्रमुख ने किया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका। केरूआडूंगरी पंचायत के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीतरदारी में पेयजल की बेहतर व्यवस्था के लिए पंचायत मुखिया कान्हू मुर्मू के पहल पर एवं प्रखंड प्रमुख श्रीमती पानी सोरेन के अनुशंसा पर 15वां वित्त आयोग के मद से आर ओ वाटर कूलर लगाया गया। इस सुविधा का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख श्रीमती पानी सोरेन एवं पंचायत मुखिया कान्हू मुर्मू के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ

    इस अवसर पर विद्यालय में साइंस लैब का भी विधिवत उद्घाटन किया गया, जिससे बच्चों को विज्ञान की पढ़ाई में प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त होगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश शर्मा, सी आर पी संजय कुमार, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती सोनिया भूमिज एवं श्रीमती जस्मीन गुड़िया, सतबीर सिंह बग्गा, एस एम सी अध्यक्ष सोमय मार्डी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    मुखिया कान्हू मुर्मू ने विद्यालय में पेय जल सुविधा मुहैया के लिए प्रखंड प्रमुख श्रीमती पानी सोरेन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंचायत के बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी तरह पंचायत के अन्य विद्यालयों को आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन से बच्चों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

    विद्यालय में आर ओ वाटर कूलर एवं साइंस लैब का उद्घाटन मुखिया एवं प्रमुख ने किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारी बारिश की चेतावनी पर आज सभी स्कूल रहेंगे बंद,जमशेदपुर में डीसी कर्ण सत्यार्थी ने जारी किया आदेश
    Next Article ट्रेड यूनियन की हड़ताल को मिला राजद का समर्थन: जामताड़ा में इंदिरा चौक पर चक्का जाम, राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव सहित नेताओं की रही जोरदार उपस्थिति

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.