एक्सएलआरआइ में डिजिटल युग में नेतृत्व, एआइ के उपयोग और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हंआ मंथन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मंगलवार को एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में डिजिटल परिवर्तन पर केंद्रित वार्षिक कॉन्क्लेव री-एनविजन 4.0 का भव्य आयोजन हुआ. द डिजिटल इम्पेरेटिव: बिल्डिंग, लीडिंग एंड सस्टेनिंग ट्रांसफॉर्मेशन थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए डिजिटल तकनीकी विशेषज्ञों, कॉर्पोरेट लीडर्स और इनोवेटर्स ने हिस्सा लिया. इस कॉन्क्लेव में डिजिटल युग में नेतृत्व, एआई का उपयोग, और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे विषयों पर तीन सशक्त पैनल डिस्कशन भी हुए. जिसमें आने वाले दौर में डिजिटल परिवर्तनों पर कई अहम बातें निकल कर सामने आई. कार्यक्रम की शुरुआत

एक्सएलआरआइ के एकेडमिक डीन डॉ. संजय के. पात्रो, एक्सीड के सीइओ प्रो. सुनील सारंगी और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हिमांशु शेखर के उद्घाटन भाषणों से हुई. वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि आज कि नेतृत्व शैली अगर एजाइल नहीं होगी, तो आने वाला कल उसे बहुत पीछे छोड़ देगा. प्रो. सारंगी ने एजाइल मेनिफेस्टो और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए यह स्पष्ट किया कि डिजिटल परिवर्तन कोई तकनीकी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक वैचारिक क्रांति है. इस सफल आयोजन की संकल्पना और क्रियान्वयन में एक्सएलआरआइ के कॉर्पोरेट रिलेशन व प्लेसमेंट ऑफिस के आशीष पाल एवं अंशु कुमारी द्वारा किया गया. पैनल चर्चाओं का संचालन छात्र प्रतिनिधि हर्षिता महेन्द्रा, पलोमा फर्नांडीस और तेजेश ईथा ने किया. आयोजन समिति में श्रुति वाणी, कोमल हुसैन, एति अग्रवाल, रोहित सिंह, निखिल कदम और नित्यानंद सिंह शामिल थे.

