उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की आहूत बैठक संपन्न
03अभिलेखों की हुई समीक्षा; समुचित कार्रवाई हेतु दिया गया निर्देश

आज दिनांक 07.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा की। वहीं उन्होंने बैठक के दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटना से संबंधित कुल 03 अभिलेखों की समीक्षा कर समुचित एवं नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए प्रावधान के अनुसार मुआवजा भुगतान करने के लिए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।
_*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी, श्री अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

