आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलम्बी समिति लिo, सोनारी, जमशेदपुर के निदेशक पद का चुनाव संपन्न
निदेशक मंडल के 13 सदस्य निर्वाचित, एक का नामांकन पत्र रद्द
आदर्श सोसाइटी चुनाव में धनंजय डे गुट ने दर्ज की एकतरफा जीत
वाईएन यादव गुट के सभी प्रत्याशी बुरी तरह पराजित
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उपायुक्त ने कराया चुनाव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 6 जुलाई 2025:
आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलम्बी समिति लिo, सोनारी, जमशेदपुर के निदेशक पद हेतु संपन्न चुनाव प्रक्रिया में कुल 14 अभ्यर्थियों में से 13 को निर्वाचित घोषित किया गया है, जबकि एक अभ्यर्थी रितिका का नामांकन पत्र वैध नामांकन पत्र प्राप्त नहीं होने के कारण निरस्त कर दिया गया।
निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के कार्यालय से जारी प्रमाण पत्र के अनुसार, यह निर्वाचन प्रक्रिया सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के आलोक में Governing Body के निर्देश पर 1 मई 2025 को निर्धारित कार्यक्रमानुसार सम्पन्न की गई। मतदान 6 जुलाई 2025 को सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक हुआ, जिसके बाद मतगणना एच.आर.डी.सी भवन, एडीएम लॉ स्कूल परिसर, सोनारी, जमशेदपुर में की गई।
आदर्श सोसाइटी चुनाव में धनंजय डे गुट ने दर्ज की एकतरफा जीत
वाईएन यादव गुट के सभी प्रत्याशी बुरी तरह पराजित
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उपायुक्त ने कराया चुनाव

