पाँच वर्षों की सेवा यात्रा पर भक्ति का संगम: मूसलाधार बारिश में भी माता रानी के जागरण में उमड़ा जनसैलाब”
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सामाजिक संस्था “यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत” ने अपनी पाँचवीं वर्षगांठ के अवसर पर भक्ति और सेवा का संगम प्रस्तुत किया। संस्था द्वारा माता रानी के जागरण का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मूसलाधार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। भक्तजनों ने माता के भजनों पर झूमते हुए आध्यात्मिक वातावरण को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कई राजनीतिक, सामाजिक एवं मीडिया जगत के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो नेता श्री सनी सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी शिव शंकर सिंह, भाजपा नेता जटाशंकर पांडे, राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह, पत्रकार विनोद सिंह, चिंटू सिंह, सुबोध सिंह, प्रदीप मिश्रा, अंजली सिंह, चंदा सिंह राजपूत, रीता शर्मा, और मधुबाला जी जैसे विशिष्ट अतिथि मंच पर मौजूद थे।
सेवा और आयोजन के स्तंभ
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह, कोषाध्यक्ष समरजीत सिंह, और कार्यकारिणी सदस्यों — गुरप्रीत सिंह, चेतन अग्रवाल, रॉबिन, सविता देवी, रूमा देवी, रिंकी देवी, रेखा सिंह इत्यादि का विशेष योगदान रहा।

