Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नात शरीफ और मर्सिहा गुनगुनाते हुए मनाया गया मातमी त्यौहार मुहर्रम
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नात शरीफ और मर्सिहा गुनगुनाते हुए मनाया गया मातमी त्यौहार मुहर्रम

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नात शरीफ और मर्सिहा गुनगुनाते हुए मनाया गया मातमी त्यौहार मुहर्रम

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: कुंडहित में रविवार को कुंडहित मुख्यालय के अलावे प्रखंड क्षेत्र के बाघाशोला, महेशपुर, विक्रमपुर, पांचकुड़ी, बनकाठी, नवडीहा सहित तमाम मुस्लिम बहुल गांवो में सादगी पूर्ण ढंग से मातमी त्यौहार मुहर्रम मनाया गया। कुंडहित मुख्यालय में मुहर्रम माह के 10वीं तारीख के दिन रविवार को इमाम हुसैन को याद करते हुए हर साल की भांति इस साल भी नात और निशान के साथ मर्सिहा गाते हुए, मातमी जुलूस निकाला गया। मुहर्रम का जुलूस बाघाशोला से निकालकर पुराना बैंक मोड़ होते हुए पुराना थाना पहुँच कर आखड़े में तब्दील हो गई। आखड़े में बाघाशोला के मुहर्रम कमेटी के सदस्य ने एक से एक करतब दिखा कर हसन-हुसैन को याद किया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यादगारे हसन-हुसैन में अस्थाना, मस्जिद और अपने घर में शिरनी का फतियाखानी किया। हसन-हुसैन की याद में रोजा रखकर शनिवार की रात को नमाज अदा की गई और कुरान-ए-खानी की गई। इधर मुहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त दिखी। मुख्यालय के विभिन्न स्थानों के अलावे चिन्हित मुस्लिम बहुल गांवो में दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मौके पर कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ,समाजसेवी सह कांग्रेस नेत्री पूर्णिमा धर मौजूद थी।

    इस्लाम में बेहद खास है माहे मुहर्रम : मौलाना इसहाक आलम

    बाघाशोला के इमाम मौलाना इसहाक आलम ने कहा कि इस्लामिक धर्म मे मुहर्रम एक अहम महीना है । इसमें नबी पाक सलल्लाहो ताआला अलेही वसल्लमा के नवासो ने करबला की धरती पर अपनी जान कुर्बान कर दी लेकिन मजहबे इस्लाम पर आँच आने नहीं दिया। उन्होंने अपने खानदान को लुटा दिया मगर दीन-ए-मोहम्मदी को लूटने नहीं दिया । इस माहे मुबारक की एक तारीख है जिसको यौमे आशूरा कहा जाता है। अल्लाह के नबी ने फरमाया है कि उस दिन की फजीलत बेशुमार हैं। अल्लाह रब्बुल इज्जत ने बेशुमार खुबियां इनायत की है। इस माह की 9 वी और 10वी तारीख में रोजे रखे जाते हैं, जिसे आशूरा का रोजा कहा जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन
    Next Article पाकुड़ में डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

    Related Posts

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    September 23, 2026

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    September 23, 2026

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    बारिश के बीच करम विसर्जन जुलूस, मांदर की थाप पर थिरके युवा

    उलीडीह में डॉ. जटाशंकर पांडेय का भव्य स्वागत

    रामचंद्र उरांव पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम संस्कार बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.