Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तालिबानी फरमान: प्रेमी-प्रेमिका को खूंटे से बांधकर की पिटाई
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    तालिबानी फरमान: प्रेमी-प्रेमिका को खूंटे से बांधकर की पिटाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुपौल: जिले की एक पंचायत के गांव में प्रेमी और प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. इसमें एक व्यक्ति द्वारा लोगों के मौजूदगी में प्रेमी और प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई की जा रही है. बताया जाता है कि मामला सामने आने के बाद आरोपित सरपंच फरार है.घटन के संबंध में बताया जाता है कि सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र का का एक वीडियो इलाके में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रेमी और प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में कुछ लोगों ने देख लिया. उसके बाद पंचायत बुलाकर प्रेमी-प्रेमिका की पिटाई का फैसला किया गया. गांव के कुछ दबंगों ने प्रेमी और प्रेमिका को अलग-अलग खूंटे से बांध दिया.सके बाद उन दोनों की जमकर पिटाई की गयी. पिटाई से बचने के लिए महिला रहम की भीख मांग रही है. लेकिन, महिला को बचाने के लिए भीड़ में से कोई सामने नहीं आया. बताया जाता है कि पिटाई के कारण प्रेमी जोड़े की गंभीर रूप से चोटें आयी हैं. उन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया है.ग्रामीणों से मिली सूचना के मुताबिक, महिला अपने प्रेमी प्रमोद मंडल को मिलने के लिए बुलाया था. दोनों को ग्रामीणों ने देख लिया और रंगेहाथ पकड़ लिया. प्रेमी और प्रेमिका के एक जाति का होने के बावजूद उन्हें प्रेम करने पर सजा दी गयी है. घटना के वक्त मौके पर मौजूद किसी ने मोबाइल पर पिटाई का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल होने लगा.बताया जाता है कि प्रेमी जोड़े की पिटाई करनेवाला सरपंच कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के चंपानगर गांव निवासी महेंद्र सरदार है. वीडियो वायरल होने के बाद जदिया पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जख्मी प्रेमी और प्रेमिका को थाने लाकर पूछताछ की. वहीं, आरोपित सरपंच फरार बताया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रक अनियंत्रित होकर घर के ऊपर पलटा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
    Next Article महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर , नए साल पर आम आदमी को झटका

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.