Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रक अनियंत्रित होकर घर के ऊपर पलटा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    ट्रक अनियंत्रित होकर घर के ऊपर पलटा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पानागढ़: गलसी थाना अंतर्गत शिकारपुर गांव में दामोदर नदी से अवैध रूप से बालू लादकर बुधवार तड़के अंधेरे में जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर के ऊपर पलट गया. इस घटना में घर में सो रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना प्रकाश में आने के बाद से उत्तेजित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर मौजूद बालू माफियाओं के पांच जेसीबी मशीनें, डंपर तथा उनके कार्यालयों को आग लगा दी. इस घटना के बाद से ही इलाके में उत्तेजना व तनाव बना हुआ है.ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में मौजूद बालू के अवैध कारोबार से जुड़े लोग फरार हो गये हैं. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हालात नियंत्रित करने में जुट गयी. पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में बापी मंडल, उनकी पत्नी दोलन मंडल, पुत्री नंदिनी मंडल, पुत्र आबिर मंडल तथा सास सुचित्रा मंडल की मौत हुई है. नंदनी की उम्र महज आठ साल थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे ही झोपड़ीनुमा घर में सभी लोग सो रहे थे. प्रातः बालू लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर घर पर पलट गया.मौके पर ही पांचों लोगों की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बालूघाट पर मौजूद 5 जेसीबी मशीनें और दो डंपर, दो ट्रैक्टर, तीन बाइक तथा बालूघाट पर मौजूद बालू माफियाओं के कार्यालय में आग लगा दी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध तरीके से बालू लदे वाहनों के आवागमन के कारण ही सड़क मार्ग की अवस्था जर्जर हो गयी है. इसी के कारण दुर्घटना घटी है. कई बार प्रशासन को चेताने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई. पुलिस भी मूकदर्शक बनकर देखती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहार्दिक पंड्या ने अभिनेत्री नताशा स्टैनकोविच के साथ की सगाई
    Next Article तालिबानी फरमान: प्रेमी-प्रेमिका को खूंटे से बांधकर की पिटाई

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.