Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से जमशेदपुर को मिली बड़ी राहत, एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम की स्थायी तैनाती से आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, विधायक ने राज्य सरकार व प्रशासन का जताया आभार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से जमशेदपुर को मिली बड़ी राहत, एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम की स्थायी तैनाती से आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, विधायक ने राज्य सरकार व प्रशासन का जताया आभार

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से जमशेदपुर को मिली बड़ी राहत, एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम की स्थायी तैनाती से आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती, विधायक ने राज्य सरकार व प्रशासन का जताया आभार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के निरंतर प्रयासों और सक्रियता का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। विगत दिनों पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भुइयांडीह स्थित बाबूडीह घाट, सुवर्णरेखा नदी में दो किशोरों की डूबने से हुई दुखद घटना के बाद, जब जिला प्रशासन से अपेक्षित सहायता नहीं मिल सकी, तब विधायक साहू ने दिनांक 28 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर जिले के नदी घाटों एवं तालाबों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की 24 घंटे सातों दिन उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपातकालीन परिस्थितियों में एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की तत्पर तैनाती की मांग की थी।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने इस पत्र की प्रतिलिपि झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव, सचिव (आपदा प्रबंधन प्रभाग), एनडीआरएफ पटना के कमांडेंट और राज्य आपदा मोचन बल, झारखंड रांची के समादेष्टा को भी भेजी थी, ताकि विषय को राज्यस्तर पर गंभीरता से लिया जा सके। विधायक के प्रयासों और जिला प्रशासन की सक्रियता के फलस्वरूप अब पूर्वी सिंहभूम जिला को एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय स्थायी यूनिट प्राप्त हो गई है, जो किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए हमेशा तैयार रहेगी।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने इस निर्णय के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एनडीआरएफ की स्थायी तैनाती से भविष्य में किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। भविष्य में भी मेरा प्रयास हमेशा रहेगा कि जमशेदपुर शहर सुरक्षित और सशक्त बने।

    उन्होंने कहा कि, इससे पहले जमशेदपुर जैसे औद्योगिक नगरी में किसी भी आपात स्थिति जैसे नदी में डूबने, गैस रिसाव, बाढ़ या भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान एनडीआरएफ को रांची, पटना या अन्य स्थानों से बुलाना पड़ता था, जिससे राहत व बचाव कार्यों में देरी होती थी। परंतु अब स्थानीय स्तर पर एनडीआरएफ टीम की उपलब्धता से समय पर कार्रवाई संभव हो सकेगी और आमजन के जान-माल की सुरक्षा हेतु तेजी लाई जा सकेगी।   उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के अनुरोध पर राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने इस तैनाती को स्वीकृति दी है।

     

    एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम की स्थायी तैनाती से आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती विधायक ने राज्य सरकार व प्रशासन का जताया आभार विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी और कुष्ठ आश्रम के लोगों को मिली बड़ी राहत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना देवी विश्वविद्यालय SDU घाटशिला और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान NIELIT रांची के बीच किया गया एमओयू पर हस्ताक्षर डिजिटल साक्षरता को बढाने में होगी निर्णायक भूमिका
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया

    May 13, 2026

    नीट रद्द होने और परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ कर्नाटक में एएसयूआई का प्रदर्शन

    May 13, 2026

    बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति विवाद गहराया, जिला भाजपा पर कार्रवाई की आहट

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया

    नीट रद्द होने और परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ कर्नाटक में एएसयूआई का प्रदर्शन

    बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति विवाद गहराया, जिला भाजपा पर कार्रवाई की आहट

    पी. एन. बोस की 171वीं जयंती पर टाटा स्टील ने दी श्रद्धांजलि

    अस्तित्व के सहयोग से बर्मा माइंस स्कूल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

    झारखंड में 160 प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी “वेटिंग फॉर पोस्टिंग” में, अंकित आनंद ने राज्यपाल-सीएम को पत्र लिख मांगा हस्तक्षेप

    प्रधानमंत्री को जेएमएम का पत्र, एक वर्ष तक विदेश यात्राएं और रोड शो स्थगित करने की मांग

    असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हिमंत विश्व शर्मा को अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    जमशेदपुर पश्चिम की जनसमस्याओं पर जदयू की बैठक, अधिकारियों से जल्द मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

    बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, खाली मटका फोड़ जताया विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.