पोटका के छह माध्यमिक विद्यालय अब होंगे प्लस टू में उत्क्रमित, समिति ने की अनुशंसा
विधायक संजीव सरदार की उपस्थिति में हुई प्रखंड शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक में
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को प्रखंड शिक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राज्य सरकार के निर्देशानुसार माध्यमिक विद्यालयों को प्लस टू विद्यालय में उत्क्रमित किए जाने हेतु विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पोटका प्रखंड से छह विद्यालयों को प्लस टू विद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए अनुशंसा कर प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया।

छह विद्यालयों को प्लस टू का मिलेगा दर्जा, जल्द मिल सकती है स्वीकृति बैठक में पोटका के जिन विद्यालयों को प्लस टू में उत्क्रमित करने की अनुशंसा की गई, उनमें माध्यमिक विद्यालय शंकरदा, डोमजुड़ी, राजदोहा, जाहातू, जामडीह एवं माँगडू शामिल हैं। ये सभी विद्यालय राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हैं। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे।

