Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कमान संभालते ही हेमंत ने दिया बड़ा संदेश
    Breaking News Headlines झारखंड मेहमान का पन्ना राजनीति

    कमान संभालते ही हेमंत ने दिया बड़ा संदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कमान संभालते ही हेमंत ने दिया बड़ा संदेश
    जय प्रकाश राय
    हेमंत सोरेन की अगुवाई में नई सरकार ने झारखंड की कमान उम्मीदों की बीच संभाल ली है और शपथ लेते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक्सन में आ गये हैं। पहली कैबिनेट की बैठक में जिस तरह के फैसले लिये गये हैं उससे यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि सरकार किस मोड में काम करने जा रहीहै। पत्थलगढी का मुद्दा पिछली सरकार के लिये सरदर्द बना था और हेमंत सरकार ने उस आंदोलन से जुड़े तमाम मुदकमे वापस लेने का ऐलान कर उन आंदोलनकारियों को संदेश देने का काम किया है। पत्थलगढी को लेकर कई तरह के संशय का वातावरण बना रहा था। खुद सरकार में शामिल भाजपा के कई मंत्री पत्थलगढी को लेकर खुलकर कुछ कहने से बचते रहे थे। कहीं न कहीं इस जनादेश में ऐसे आंदोलनों का असर भी देखने को मिला है। माना जाता है कि महागठबंधन को आदिवासियो का जिस तरह का जबर्दस्त समर्थन मिला है, उसे लेकर सरकार की ओर से कई अहम फैसले लिये जा सकते हैं। परिणाम आने के बाद से ही हेमंत सोरेन जिस सहज भाव का परिचय दे रहे हैं, यह सभी को काफी आकर्षित कर रहा है। वे जिस संयम एवं सहजता का प्रदर्शन कर रहे हैं, इससे यह भी संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि उनके लिये सभी के द्वार खुले हैं। कहीं न कहीं पिछली सरकार के समय इस तरह का संदेश गया था कि वहां आम लोगों की पहुंच नहीं के बराबर रह गयी है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हेमंत सोरेन का व्यक्तिव और भी उभरकर सामने आया। जिस तरह तमाम अतिथियों की वे आगवानी कर रहे थे उससे उनका आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। खासकर राहुल गांधी को लेकर मंच पर उनका तमाम अतिथियों एवं अपने विधायकों से परिचय कराया जाना सभी को संदेश दे रहा था। पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में भले झामुमो की भूमिका सबसे अहम रही लेकिन हेमंत सोरेन ने कहीं सेयह दर्शाने का प्रयास नहीं किया कि सब उनकी ही बदौलत हुआ है। यह उनके व्यक्तित्व की बहुत बड़ी बात दिखी है।
    झारखंड में पहलीबार इतने प्रचंड बहुमत के साथ कोई सरकार सत्ता में आई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 41 सीटों पर चुनाव लड़कर 30 में कामयाबी हासिल की जो बहुत बड़ी कामयाबी कही जा सकती है। उसका स्ट्राइक रेट काफी बेहतर रहा। पूरे चुनाव प्रचार अभियान में अकेले हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों की फौज का मुकाबला किया और जो परिणाम सामने लाया वह उनकी लोकप्रियता को दर्शाने वाला है। यही कारण है कि अब उनसे पूरे प्रदेश को काफी उम्मीदें है। झारखंड में रघुवर दास की पिछली सरकार ने कार्यकाल पूरा किया था। पहली बार इस प्रदेश में ऐसा हुआ। उस समय केंद्र में भी भाजपा की ही सरकार रही जिसका फायदा रघुवर सरकार को मिला। अब हेमंत सोरेन के लिये बड़ी चुनौती केंद्र वाली भाजपा सरकार का सहयोग प्राप्त करने की रहेगी। यह देखना दिलचस्प होगौ कि क्या वे ममता बनजी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे सरीखे मुख्यमंत्रियों की तरह केंद्र के साथ दो दो हाथ करने के लिये तैयार होंगे या फिर प्रदेश हित में प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी एवं दूसरे मंत्रियों से मिलकर काम करेंगे। यहीं पर कांग्रेस की भूमिका अहम हो जाएगी।वह हेमंत सोरेन के काम करने के तरीके पर कितनी टोका टोकी करेगी, इसपर सबकी नजर होगी। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो भले झारखंड में बी टीम की भूमिका में हो लेकिन वह अपने टर्म पर सरकार को डिक्टेट करनेे का प्रयास करती है। ऐसे में हेमंत सोरेन के सामने आने वाले दिनों में कई ऐसे मौके आने वाले हैं जहां उनकी परीक्षा खुद उनके सहयोगी ही लेंगे। लेकिन प्रदेश की जनता की काफीउम्मीदें एक ऐसे मुख्यमंत्री से बंध गयी है जिसने शपथ लेने के पहले ही अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया है।
    लेखक चमकता आर्ईना, जमशेदपुर के संपादक हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसामाजिक तत्वों द्वारा मंदिर के मुख्य दरवाजा एवं प्रांगण में प्रतिबंधित मांस फेंके जाने पर दो गुटों के बीच हुआ तनाव,पदाधिकारीयों ने पहूंचकर स्थिती को किया काबू
    Next Article हेमंत सोरेन बने 11वें मुख्यमंत्री राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

    Related Posts

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.