Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के निर्देश पर आज जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों/गांवों में धरतीआबा जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के निर्देश पर आज जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों/गांवों में धरतीआबा जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद के निर्देश पर आज जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों/गांवों में धरतीआबा जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर का हुआ आयोजन

    बढ़ चढ़ कर लोग विशेष शिविर में ले रहे हैं योजनाओं का लाभ*_

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के निर्देश पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आज दिनांक 26.06.2025 को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (पीएम जनमन) के तहत जामताड़ा जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के अनुसूचित जनजाति बहुलता वाले पंचायतों के गांवों/टोलों में विशेष शिविर का आयोजन कर जनजातीय परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उन्हें कैंप के माध्यम से योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है।

    _*इन जगहों पर विशेष शिविर का आयोजन*_

    इसी क्रम में आज जिले के करमाटांड़ प्रखंड के ताराबहाल पंचायत के ताराबहाल, गाडीकजरा, भुयाकूड़ा, झगड़ाही एवं गंगापुरमें, इसी प्रकार जामताड़ा प्रखंड के लादना पंचायत के कित्ताझोर, खैरवा, नितायडीह एवं लादना में, वहीं नारायणपुर के कुरता (लक्ष्मीपुर एवं कुरता) एवं पबिया (उदयपुर) नाला प्रखंड के पैकबड़ पंचायत के सिंदूरकुनिया एवं मोरबासा पंचायत के दुर्गापुर में, फतेहपुर पंचायत के शिमलाडंगाल पंचायत (संबद्ध ग्राम सेनजोरिया, मुरीडीह, चौकुंदा, ताराबाद, महेशपुर एवं शिमलाडंगाल) एवं कुंडहित के गायपाथर पंचायत के पुतलबोना गांव में विशेष शिविर आयोजित किया गया।

    _*लोगों से लिए गए आवेदन*_

    आयोजित शिविर में विभाग द्वारा विभिन्न स्टाल लगाकर आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय, पीएम किसान, केसीसी, जनधन योजना, बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, रोजगार एवं आजीविका योजना यथा मनरेगा, पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण के अलावा महिला एवं बाल विकास से जुड़े योजनाओं की जानकारी दी गई एवं लाभुकों से उनका आवेदन लिया गया एवं कई आवेदनों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया।

    उल्लखेनीय है कि विगत 15 जून से आगामी 15 जुलाई 2025 तक धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा शिविर में लोगों के आवेदन को लेकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिससे लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाहरणालय पहुंचे राजकीय अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय, दुलाडीह, जामताड़ा के छात्रों से उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू ने किया संवाद; समस्याओं के समाधान हेतु दिया गया आश्वासन
    Next Article सफेदपोशों व माफियाओं दलालो का स्वर्ग बना है कथित कोयलांचल/औद्योगिक नगरी टंडवा

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.