Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में पेसा कानून की उदासीनता पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर बोला हमला
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राज्य में पेसा कानून की उदासीनता पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर बोला हमला

    Aman KumarBy Aman KumarJune 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य में पेसा कानून की उदासीनता पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर बोला हमला

     

    पेसा कानून पर सीएम की चुप्पी पर उठाए सवाल, पूछा- किससे डर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पेसा कानून को लेकर झारखंड सरकार की उदासीनता पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने गुरुवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पेसा कानून को लागू करने में टालमटोल कर रही है जिससे वे माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना कर रही है, जो लोकतंत्र और संविधान के लिए अत्यंत चिंताजनक है।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया कि 2024 में ही झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को दो माह के भीतर पेसा कानून लागू करने का निर्देश दिया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। परिणामस्वरूप अब माननीय उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के मुख्य सचिव और पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को अवमानना का नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता यह जानना चाहती है कि आखिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इतने कमजोर क्यों हैं। किससे डर रहे हैं। क्या आदिवासी मुख्यमंत्री होने का सिर्फ चुनावी इस्तेमाल किया गया। 2019 में ‘आबुआ राज’ और आदिवासी नेतृत्व के नाम पर वोट लिया गया, लेकिन अब जब पेसा कानून लागू करने का समय आया, तो सरकार चुप्पी साधे बैठी है।इस दौरान रघुवर दास ने स्पष्ट किया कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में 2018 में ही पेसा नियमावली को लेकर 14 विभागों के सचिवों के साथ बैठक हुई थी और सभी तैयारियां पूरी की गई थीं, लेकिन चुनाव और आचार संहिता के चलते प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

    श्री दास ने कहा कि पेसा कानून आर्थिक सशक्तिकरण के साथ झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और आदिवासी परंपराओं की रक्षा का एक सशक्त औजार है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पेसा कानून लागू नहीं किया गया, तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

    राज्य में पेसा कानून की उदासीनता पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर बोला हमला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथाना स्तर पर प्रत्येक गुरुवार को आयोजित हो रहा भूमि विवाद समाधान दिवस
    Next Article काशीडीह मारवाड़ी समाज को आधिकारिक रूप प्रदान की गई, सुरेश अग्रवाल सर्वसम्मिति से बने अध्यक्ष

    Related Posts

    जामताड़ा में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा

    April 19, 2026

    फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में उपायुक्त से नए और पूर्व पुलिस अधीक्षक की शिष्टाचार मुलाकात

    April 19, 2026

    बांका के शंकरपुर में “माउंट लिटेरा जी स्कूल” का झारखंड के विधानसभाध्यक्ष ने किया भव्य उद्घाटन

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा

    फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में उपायुक्त से नए और पूर्व पुलिस अधीक्षक की शिष्टाचार मुलाकात

    बांका के शंकरपुर में “माउंट लिटेरा जी स्कूल” का झारखंड के विधानसभाध्यक्ष ने किया भव्य उद्घाटन

    जमशेदपुर के टेल्को में डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप, चापड़बाजी में तीन घायल—आरोपी फरार

    जमशेदपुर के कदमा में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, समाज सेवा और एकता का दिया संदेश

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    जमशेदपुर में गिरफ्तारी नहीं होने पर अल्टीमेटम: ट्रेलर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष का 27 अप्रैल से आमरण अनशन, आत्मदाह की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.