Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर ने आपातकाल के विरोध में मनाया काला दिवस
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने आपातकाल के विरोध में मनाया काला दिवस

    Aman KumarBy Aman KumarJune 25, 2025Updated:June 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने आपातकाल के विरोध में मनाया काला दिवस

    लोकतंत्र सेनानी को किया सम्मानित, संगोष्ठी में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो

     

    बोले रघुवर- इंदिरा गांधी सरकार ने संविधान को बेड़ियों में किया कैद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लागू आपातकाल के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने बुधवार को काला दिवस मनाया। गोलमुरी स्थित सीपी समिति सभागार में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संगोष्ठी में आपातकाल को भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए लोकतंत्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोकतंत्र सेनानियों को स्मरण कर नमन किया गया। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास मुख्यवक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सांसद विद्युत महतो, संगोष्ठी के सह वक्ता अभय सिंह, अभियान के प्रदेश सह संयोजक जटाशंकर पांडेय समेत अन्य नेतागण विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान आपातकाल के दौरान जेल गए लौहनगरी जमशेदपुर के लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के अनुभव साझा किए। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो ने आपातकाल के समय जेल में यातनाएं झेलने वाले लोकतंत्र के सजग प्रहरी हरेंद्र सिंह को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया एवं आभार जताया। इससे पहले, पार्टी के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का विधिवत शुभारंभ किया।

    पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मोरारजी देसाई, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, रामधन सहित हजारों विपक्षी नेता, आरएसएस, आनंद मार्ग और जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठनों के कार्यकर्ताओं को जेलों में बंद कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आगे कहा कि वर्तमान समय में कुछ राजनीतिक दल यह भ्रम फैलाते हैं कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। मैं उन्हें कहना चाहता हूँ कि अगर लोकतंत्र को वास्तव में किसी ने कुचला था तो वह था 1975 का आपातकाल था।

    कांग्रेस के उस तानाशाही दौर और सत्ता के मोह में संविधान को ताले में बंद कर दिया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पंच निष्ठाओं में एक प्रमुख निष्ठा मजबूत लोकतंत्र है। भाजपा का यह लोकतांत्रिक संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों के अनुरूप योजनाओं और नीतियों के माध्यम से साकार हो रहा है। वहीं, सांसद विद्युत महतो ने कहा कि आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर यह जरूरी है कि देश की युवा पीढ़ी को बताया जाए कि किस प्रकार कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा और संविधान को रौंदने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

    वहीं, संगोष्ठी के सह वक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि मुगलों के शासन में धार्मिक आधार पर लोगों को प्रताड़ित किया गया तो अंग्रेजों के शासन में शोषण के जरिए जनता प्रताड़ित होती रही। संगोष्ठी के दौरान स्वागत संबोधन गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के जिला संयोजक बबुआ सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री सह कार्यक्रम के सह संयोजक पप्पू सिंह ने किया।

    इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, जिप परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, कल्याणी शरण, डॉ राजीव, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, संजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, मिली दास, संजीव कुमार, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अखिल सिंह, उज्ज्वल सिंह, समेत अन्य कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला परिषद सदस्य करण सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत , समर्थकों ने किया स्वागत
    Next Article बिरसानगर थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक ,नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम करने पर भी जोर

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.