Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

    Aman KumarBy Aman KumarJune 23, 2025Updated:June 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

    जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, मंडल कार्यालय एवं बूथों पर भी मनाई गई पुण्यतिथि
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 72वीं पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जिला एवं मंडल स्तर पर बलिदान दिवस के रूप में मनाया। सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्षगण, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के बलिदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे’, ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ एवं ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर भावनाएं व्यक्त की।

    इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि आज हम ऐसे महापुरुष का बलिदान दिवस मना रहे हैं, जिन्होंने एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा देकर जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त करने की प्रेरणा का बीजारोपण किया था। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे मायनों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवन यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी कभी किसी पद के मोहताज नहीं रहे, बल्कि देश सेवा ही उनका परम लक्ष्य था। हम सभी को उनके जीवन आदर्शों एवं कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देश हित होता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके बताए रास्ते पर चलकर माँ भारती को परम् वैभव तक ले जाने के लिए संकल्पित है।

    विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर मनाई गई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी मंडलों के मंडल कार्यालय एवं मंडल अधीन बूथों पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को श्रद्धाभाव से मनाया गया। जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडलों में भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

    भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, राजेश कुमार शुक्ल, मिथिलेश सिंह यादव, नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, रमेश हांसदा, संजीव सिन्हा, रेणु शर्मा, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अखिल सिंह, अमित सिंह, नीतीश कुशवाहा, रमेश बास्के, सागर राय, पवन अग्रवाल, अप्पा राव, रविन्द्र सिंह सिसोदिया,हरे राम यादव, चिंटू सिंह, अनूप सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, दीपक मुखर्जी समेत अन्य मौजूद रहे।

    भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइसराइल-ईरान संघर्ष और भारत की रणनीतिक चुनौती
    Next Article चमकता आईना हिन्दी दैनिक के सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह

    Related Posts

    गुवा खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, कामकाज पूरी तरह ठप

    April 20, 2026

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    April 20, 2026

    जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के पत्रकारित एवं जनसंचार विभाग की छात्राओं ने आकाशवाणी युववाणी में बनाई अपनी पहचान।

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुवा खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, कामकाज पूरी तरह ठप

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के पत्रकारित एवं जनसंचार विभाग की छात्राओं ने आकाशवाणी युववाणी में बनाई अपनी पहचान।

    नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई

    यूरेनियम मजदूर संघ के अध्यक्ष उमेश चंद कुमार को मातृ शोक, शव यात्रा में भारी संख्या में उमड़ी भीड़,क्षेत्र में शोक की लहर

    जमशेदपुर में तीन घंटे का रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रह व 50 पौधों का वितरण

    9 साल बाद भी अधूरे सपने: जियाडा की 21 में से सिर्फ 2 फैक्ट्रियां चालू, रोजगार और निवेश पर उठे सवाल

    टाटानगर रेल विकास को मिलेगी गति, सांसद बिद्युत बरण महतो ने उच्च अधिकारी से की विस्तृत चर्चा

    खालसा वॉरियर एकादश ने जीता केपीएल खिताब, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

    यूसीआईएल गेस्ट हाउस में जुटे पत्रकार, घाटशिला प्रेस क्लब ने संगठन विस्तार के साथ बनाई नई रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.