Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में अपराध की दुनिया में एक नया नाम तेजी से उभर रहा है उत्तम यादव
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में अपराध की दुनिया में एक नया नाम तेजी से उभर रहा है उत्तम यादव

    News DeskBy News DeskJune 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में अपराध की दुनिया में एक नया नाम तेजी से उभर रहा है उत्तम यादव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    हजारीबाग/चतरा। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में अपराध की दुनिया में एक नया नाम तेजी से उभर रहा है उत्तम यादव। चतरा जिले का रहने वाला यह शातिर अपराधी अब खुद को गैंगस्टर के रूप में पेश कर रहा है। हाल ही में उसने हजारीबाग में हुए गोलीकांड की जिम्मेदारी खुलेआम एक वीडियो जारी कर ली है, जिसमें वह हथियार लहराते हुए धमकी देता नजर आ रहा है।

    उत्तम यादव का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उस पर छात्राओं से छेड़खानी , अवैध हथियार रखने, रंगदारी मांगने सहित गंभीर धाराओं में कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है और फिलहाल पुलिस की रडार पर है।

    वायरल वीडियो में वह खुद को “उत्तरी छोटानागपुर का नया गैंगस्टर” बताते हुए खुलेआम धमकियां देता नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

     

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तम यादव पर पहले से ही कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं और उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। हजारीबाग गोलीकांड में उसकी संलिप्तता की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि सोशल मीडिया के ज़रिये अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को भी उजागर करती है।

    उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में अपराध की दुनिया में एक नया नाम तेजी से उभर रहा है उत्तम यादव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसारंडा का बदलाव अब दिखने लगा हैःसरयू राय
    Next Article रक्तदान है महान कार्य, युवाओं की भागीदारी सराहनीय : अर्जुन मुंडा

    Related Posts

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    April 16, 2026

    मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, सफाई-पानी पर बड़े फैसले

    April 16, 2026

    एनटीएचए के तीन खिलाड़ी अंडर-18 एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, सफाई-पानी पर बड़े फैसले

    एनटीएचए के तीन खिलाड़ी अंडर-18 एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे

    लोकसभा में परिसीमन बिल पर हंगामा: पीएम मोदी की गारंटी | राष्ट्र संवाद

    अमेरिका इजराइल के साम्राज्यवादी युद्धोन्माद के खिलाफ 

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर प्रियंका गांधी का हमला | राष्ट्र संवाद

    विधायक संजीव सरदार की पहल, कचरा उठाव और टैंकर सेवा की शुरुआत

    जमशेदपुर री-एडमिशन शुल्क के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर धरना, निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप

    कंगना रनौत और चिराग पासवान के रिश्ते पर कंगना का जवाब | राष्ट्र संवाद

    त्वरित टिप्पणी: महिला आरक्षण और परिसीमन पर सियासत | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.