Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

    Aman KumarBy Aman KumarJune 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर महानगर के पूर्वी, पश्चिमी, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा अधीन सभी 28 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए योग्याभ्यास किया। इस दौरान सभी मंडलों में योग प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को योग के महत्व एवं लाभ पर जानकारी देते हुए योग की विभिन्न आसन करवाये। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने घाघीडीह मंडल के कार्यकर्ताओं के संग योग्याभ्यास किया। घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मंडल क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ता एवं आमजनों ने भाग लिया और योगाभ्यास किया। वहीं, सभी कार्यकर्ताओं ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि भारतीय संस्कृति की अनुपम धरोहर योग पूरी दुनिया को भारत द्वारा दी गई महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 से अनवरत अपने अथक प्रयासों से पूरी दुनिया में पहुंचाने का अकल्पनीय कार्य किया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में योग दिवस पूरे मनोयोग से मनाया गया।

     

    *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घोड़ाबांधा में हुआ योगाभ्यास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया योग:*

     

    घोड़ाबांधा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा साईं नाथ देवस्थानम, घोड़ाबांधा के प्रांगण में योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रहे जिन्होंने सभी लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग को प्रतिदिन जीवन में अपनाना चाहिए, इससे शारीरिक शक्ति के साथ मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह हमारी महान परंपरा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्वभर में सम्मान और पहचान प्राप्त कर रही है। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक ने उपस्थित लोगों को दैनिक जीवन में अपनाए जाने योग्य कुछ महत्वपूर्ण योग अभ्यास सिखाए और उनके लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक पाल, जिला मंत्री जितेंद्र राय, सिखा राय चौधरी, गणेश सोलंकी, अनिल श्रीवास्तव, अनूप रंजन, नीरज शर्मा, हरदीप सिंह, संजय गोराई, रूपेश सिंह, कृष्णा कुमार बारी, जितेंद्र प्रसाद समेत, देवस्थानम समिति के सदस्य, युवाओं और मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यकर्ताओं में छाया योग का खुमार जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसिल अस्पताल में दो महीने बाद भी नहीं मिल रही है भूतपूर्व कर्मचारियों को जीवन रक्षक दवाइयां
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई निर्वाचन विभाग की समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.