लगातार बारिश से पोटका में जनजीवन अस्त व्यस्त
राष्ट्र संवाद संवाददाता
तीन दिनों के लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर बिल्कुल ही ब्लैक आउट हो गया है। प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अत्यधिक बारिश से प्रखंड के सुदूर गांव ढेंगाम में लक्ष्मण सरदार का एजबेस्टस छत का घर गिरकर जमींदोज हो गया। इंट के दीवार से बने घर का बारिश से दीवार ढह गया और एजबेस्टस छत जमींदोज हो गया, हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं लगी। गरीब श्रेणी के लक्ष्मण सरदार का घर गिरने से वह खुले आसमान नीचे आ गया है। रहने के लिए एक ही घर था जो गिर गया है।
गोयलकाता पंचायत के सभी गांवों में तीन दिन से बिजली गायब है। जिस कारण पूरा क्षेत्र ब्लैक आउट हो गया है। पंचायत के पूर्व मुखिया सह पंचायत समिति सदस्य सीता राम हांसदा ने बताया कि तीन दिन से बिजली नहीं रहने के कारण कई समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। जंगल क्षेत्र में घर होने के कारण सबसे सर्प बिच्छू का ज्यादा डर सता रहा है। इधर अत्यधिक बारिश से टाटानगर बादामपहाड़ रेलखंड पर बने अधिकांश अंडरब्रिज में जलजमाव हो गया है। जलजमाव होने से अंडरब्रिज से ग्रामीणों का आवागमन बाधित है। बड़ाभूमरी,नुआग्राम,गंगाडीह के समीप बने अंडरब्रिज सहित अन्य में भी यही स्थिति है। नुआग्राम रेलवे अंडरब्रिज में जलजमाव होने से स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हुई। पोटका थाना क्षेत्र के सरमोंदा गांव में उप मुखिया मानिक सरदार एवं अन्य ग्रामीणों के घरों में भारी बारिश से पानी घुस चुका है। ग्रामीणों में सुखमण सरदार, गुलाब सरदार, बलराम सरदार, चंदन सरदार, परसुराम सरदार,समर्थन सरदार,अंजना सरदार, आमदनी सरदार,रूप सिंह सरदार के घरों में जलजमाव होने से परेशान हुए और इन्हें क्षति पहुंची।

