Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीजीपीसी से जीत का गुर सीखें राजनीतिक दल : कुलविंदर 
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सीजीपीसी से जीत का गुर सीखें राजनीतिक दल : कुलविंदर 

    Aman KumarBy Aman KumarJune 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीजीपीसी से जीत का गुर सीखें राजनीतिक दल : कुलविंदर

    इसके सामने नहीं टिकते सद्दाम, असद, रूस व चीन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने देश के राजनीतिक दल नेताओं को सलाह दी है कि चुनाव जीतने के लिए सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) से गुर सीखें अथवा टिप्स लें।

    सीजीपीसी तो ईराक सद्दाम हुसैन की बाथ पार्टी, सीरिया में असद की अरब सोशलिस्ट बाथ पार्टी, पुराने रूस की कम्युनिस्ट पार्टी, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को भी मात देती है। पूरी दुनिया में माना जाता है कि रूस इराक सीरिया और चीन में लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिनिधि नहीं चुना जाता है। वैसा ही हाल सीजीपीसी का भी है। मुठ्ठी भर लोग पहले ही तय कर लेते हैं कि लोकल कमेटी अथवा सीजीपीसी का प्रधान किसे बनाना है। फिर जर्मन के गोबल्स की तरह झूठी कहानी इस तरह से गढ़नी है कि जिला के प्रशासकीय पदाधिकारी, सांसद, विधायक, राजनीतिक दल के नेता एवं बुद्धिजीवी को विश्वास हो जाए कि सिख समाज में यही चार-पांच लोग बुद्धिमान है और बाकी सारे झूठे हैं।

    तो बात शुरू करते हैं कि भगवान सिंह को प्रधान बनाने का फैसला हुआ, चुनाव की तारीख आगे नहीं बढ़ी तो दूसरे उम्मीदवार हरमिंदर सिंह मिंदी ने बहिष्कार कर दिया। दिखावे के लिए मतदान प्रक्रिया हुई और भगवान सिंह को निर्वाचित घोषित कर दिया।

    फिर मामला बारीडीह का है अवतार सिंह सोखी को प्रधान बनाने के लिए कुलविंदर सिंह को बलि का बकरा बनाया गया। मतदाता सूची तैयार हुई और फिर कुलदीप सिंह और अवतार सिंह सोखी दोनों अकाली दल द्वारा धार्मिक स्क्रुटनी में फेल कर दिए गए। फिर क्या हुआ पटना तख्त श्री हरमंदिर साहिब से दोनों सर्टिफिकेट ले आए लेकिन सोखी को प्रधान घोषित कर दिया।

    सीताराम डेरा में हरजिंदर सिंह आड़े आए तो वहां चुनाव कराने की बजाय चोर दरवाजे से दूसरे को प्रधान बना दिया। बिष्टुपुर में श्री अकाल तख्त के आदेश के बावजूद चुनाव नहीं हो रहा है। सोनारी में ऑडियो विवाद के बाद तारा सिंह ने इस्तीफा दिया, या तो उनकी कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में बचा हुआ कार्यकाल पूरा होता, या नई चुनाव प्रक्रिया शुरू होती। यहां पक्ष विपक्ष से दो दो व्यक्ति लेकर समिति फिलहाल बनी है और फिर चोर दरवाजे से किसी एक को प्रधान बनाने की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।

    मानगो में पिछले आठ साल से भगवान सिंह खुद प्रधान है और वहां चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई नहीं कर रहे हैं, जो दो साल पहले शुरू हो जानी चाहिए थी।

    साकची प्रधान चुनाव मामले में एसडीओ शताब्दी मजूमदार सीजीपीसी की चिकनी चुपड़ी बातों में आ गई और 28 मई को आदेश दे दिया कि वह चुनाव करवाए। गलती का एहसास हुआ तो 4 जून को एसडीओ ने अपने आदेश को ही पलट दिया। आदेश पलटते ही साकची के चुनाव समिति के संयोजक सत्येंद्र सिंह रोमी ने प्रक्रिया पूरी कर निशान सिंह को प्रधान घोषित कर दिया। बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाने की तरह सीजीपीसी चुनावी ड्रामा प्रपंच रच रही है। इसे कीताडीह, टूइलाडूंगरी फंसा है। पुराने इराक सीरिया और चीन की तरह चुनावी ड्रामा होता है, वास्तव में सच्ची लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई ही नहीं जाती। जिसे जिताना है और जीत का प्रमाण पत्र देना है उसके लिए कहानी बना दी जाती है।

    सीजीपीसी से जीत का गुर सीखें राजनीतिक दल : कुलविंदर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र 20 जून को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में कक्षाएं स्थगित रहेंगी:उपायुक्त
    Next Article ग्राम सभा सशक्तिकरण पर दो दिवसीय कार्यकर्ता क्षमता वर्धन प्रशिक्षण

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.