आनंद मार्ग में आदिवासी समाज के बीच 25 फलदार पौधे एवं 50 बीज बॉल का वितरण किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से सोनारी 4 मोतियाबिंद रोगियों फेको सर्जरी कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया । चारों रोगियों के दोनों आंखों का ऑपरेशन 1 महीने के अंतराल में किया गया। दवा एवं चश्मा पहना कर सोनारी घर पहुंचा दिया गया।आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से पिछले काफी सालों से दृष्टि सेवा अभियान चला रही है। 70 वर्ष एवं 70 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले लोगों का आयुष्मान से फेको सर्जरी किया जा रहा है ।
वही आज सुबह बारिश के बावजूद भी आदिवासी समाज के लोगों के बीच गदरा आनंद मार्ग जागृति में लगभग 25 फलदार पौधे एवं 50 बीज बॉल का वितरण किया गया।
19 जून बृहस्पतिवार को आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी के लिए जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक किया गया है।

