Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिन प्रखंडों में सड़क की आवश्यकता है, प्रतिवेदन बना के दें, ताकि डीपीआर बनाकर विभाग को भेजा जा सके:उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिन प्रखंडों में सड़क की आवश्यकता है, प्रतिवेदन बना के दें, ताकि डीपीआर बनाकर विभाग को भेजा जा सके:उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिन प्रखंडों में सड़क की आवश्यकता है, प्रतिवेदन बना के दें, ताकि डीपीआर बनाकर विभाग को भेजा जा सके:उपायुक्त

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।

    _*विभिन्न योजनाओं/कार्यों की हुई समीक्षा*_

    आहूत बैठक में तकनीकी विभागों में ग्रामीण विकास विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, विद्युत, ग्रामीण कार्य, पेयजल एवं स्वच्छता, भवन, एनआरईपी, पथ एवं जिला परिषद तथा गैर तकनीकी विभागों में वन प्रमंडल, आईटीडीए, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, गव्य, मत्स्य, सांख्यिकी, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, आपूर्ति, भू अर्जन, खनन, श्रम नियोजन, सहकारिता, पर्यटन एवं खेलकूद, योजना, जेएसएलपीएस, जेटीडीएस, मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास योजना, नगर निकाय जामताड़ा एवं मिहिजाम एवं भूमि सुधार सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं/ कार्यों का समीक्षा किया गया।

    _*अधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान होकर करें कार्य*_

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ संचालित योजनाओं/कार्यों में प्रगति लाएं। अधिकारी अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान होकर कार्य करें। समन्वय समिति का कार्य है कि सभी विभाग में चल रही योजनाएं आदि निर्बाध रूप से चलें, विकास कार्यों में तेजी आएं ताकि लोगों को इसका समुचित लाभ मिल सके।

    _*प्रखंडों में सड़क की आवश्यकता को देखते हुए दें प्रतिवेदन*_

    बैठक के दौरान उन्होंने सदर प्रखंड के रानीडीह में बनने वाले खेल मैदान को लेकर आ रही जमीन संबंधित अड़चनों की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को इसे दूर करने का निर्देश दिया। वहीं विद्युत सब स्टेशन के निर्माण के लिए उन्होंने करमाटांड़, दुलाडीह एवं रानीटांड़ भूमि चिन्हित कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। वहीं विभिन्न योजनाओं/कार्यों में भूमि संबंधित अड़चनों को दूर कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जहां पर कार्य चल रहा है उस भूमि का एनओसी अंचल अधिकारी से प्राप्त कर लें। वहीं उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिन प्रखंडों में सड़क की जरूरत है, उसका प्रतिवेदन बना के ग्रामीण कार्य प्रमंडल को दें ताकि ससमय इसका डीपीआर बनवा के विभाग को अग्रतर कार्रवाई हेतु प्रतिवेदित किया जा सके।

    _*पेयजल की नहीं हो समस्या*_

    वहीं उन्होंने जिले में किसी को पेयजल की समस्या नहीं हो इसके लिए सभी चापानल एवं जल मीनारों को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। कहा कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिस विभाग को भूमि आवंटित किया गया है वे अपने विभाग के नाम से उक्त भूमि का म्यूटेशन अपने नाम से करवा लें, ताकि भविष्य में किसी तरह का कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो। उपायुक्त ने राजस्व की समीक्षा कर सभी अंचलों के सरकारी भूमि का प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को सप्ताह में 01 दिन हल्का कर्मचारी भवन का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कल्याण विभाग को संचालित योजनाओं आदि में तेजी लाने एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का वृहत प्रचार प्रसार करने हेतु दिशा निर्देश दिया। वहीं बैठक में उपायुक्त द्वारा कृषि, मनरेगा, पशुपालन, गव्य विकास, जेएसएलपीएस, अबुआ आवास, पीएम आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निकाय, ई गवर्नेंस, जेटीडीएस सहित अन्य सभी विभागों/कार्यों/योजनाओं आदि के अद्यतन प्रगति की जानकारी लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री राज कुमार मेहता (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज,अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार सहित अन्य संबंधित तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार जिले में आगामी 21 जून तक भारी बारिश का जताया गया है अनुमान
    Next Article कोलकाता के कालीघाट शक्तिपीठ में माँ काली के दर्शन कर विधानसभा अध्यक्ष ने की राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

    Related Posts

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.