Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची में चतरा सांसद की सड़क को लेकर बड़ी पहल, पांच जरूरी सड़कों के निर्माण की माँग।
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रांची में चतरा सांसद की सड़क को लेकर बड़ी पहल, पांच जरूरी सड़कों के निर्माण की माँग।

    Aman KumarBy Aman KumarJune 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची में चतरा सांसद की सड़क को लेकर बड़ी पहल, पांच जरूरी सड़कों के निर्माण की माँग।

    जनता की परेशानी को लेकर सांसद कालीचरण सिंह ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव से की मुलाकात।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने आज रांची में झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात का मकसद चतरा और आसपास के इलाकों की खराब सड़कों को ठीक करवाना था। सांसद ने बताया कि खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क की हालत बहुत ही खराब है। गांव के लोग, किसान, बच्चे, मरीज—सबको आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। कई जगहों पर तो एंबुलेंस और स्कूल वैन भी नहीं पहुँच पाती। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सांसद कालीचरण सिंह ने पाँच अहम सड़कों के निर्माण की माँग रखी है। उन्होंने कहा कि अगर ये सड़कें बन जाती हैं, तो न सिर्फ लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि इलाके में विकास और रोजगार के भी रास्ते खुलेंगे।

    जिन पाँच सड़कों की माँग की गई है जो इस प्रकार हैं।

    बगरा मोड़ (NH-99) से पांकी (पलामू) तक – यह चतरा और पलामू जिले को जोड़ेगा। मनिका बकोरिया (NH-75) से सुरजौन मोड़ पांकी डालटनगंज रोड तक – लातेहार जिला के लोगों को फायदा होगा। जोरी पाखा मोड़ (NH-99) से जोलडीहा होते हुए राजपुर और कान्हाचट्टी तक – चतरा जिले के कई गांवों के लिए जरूरी रास्ता।

    राजपुर से बाराचट्टी जीटी रोड तक – यह रास्ता बिहार और झारखंड की सीमा को जोड़ेगा। पांकी डालटनगंज रोड से सगालीम, आसेहार, होटाई होते हुए सालमदीरी तक – पलामू जिला का यह इलाका बहुत पिछड़ा है, यहाँ सड़क बेहद जरूरी है।सांसद ने प्रधान सचिव से माँग की कि ये सारे प्रस्ताव जल्दी से जल्दी केंद्र सरकार को भेजे जाएं ताकि सड़क का काम जल्द शुरू हो सके। इस मौके पर चतरा के विधायक श्री जनार्दन पासवान भी मौजूद रहे।

    पांच जरूरी सड़कों के निर्माण की माँग। रांची में चतरा सांसद की सड़क को लेकर बड़ी पहल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआक्रोश: अपराधियों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा चरणबद्ध आंदोलनp
    Next Article विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में डॉ. जटाशंकर पांडे ने भरी हुंकार, कहा – 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.