Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में डॉ. जटाशंकर पांडे ने भरी हुंकार, कहा – 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में डॉ. जटाशंकर पांडे ने भरी हुंकार, कहा – 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार

    Aman KumarBy Aman KumarJune 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में डॉ. जटाशंकर पांडे ने भरी हुंकार, कहा – 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।”विकसित भारत 2047″ के महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार करने हेतु भारतीय जनता पार्टी साकची पश्चिम मंडल एवं एमजीएम मंडल द्वारा अपने मंडल क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. जटाशंकर पांडे (प्रदेश सह-संयोजक, संकल्प से सिद्धि अभियान एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) रहे, जिन्होंने अपने ओजस्वी संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच और विकसित भारत के विज़न को विस्तारपूर्वक रखा।

    डॉ. पांडे ने कहा कि “2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में देखना केवल एक सपना नहीं, बल्कि यह संकल्प अब प्रत्येक कार्यकर्ता के हृदय में धधक रही ज्योति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने जिस गति से प्रगति की है, वह इस लक्ष्य को पूर्णतः प्राप्त करने में सक्षम है।”

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस लक्ष्य की पूर्ति में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुट जाएं, जिससे गांव से लेकर शहर तक हर क्षेत्र में समावेशी और टिकाऊ विकास सुनिश्चित हो सके।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रमशः साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडे और एमजीएम मंडल अध्यक्ष सूरज दास ने की। साकची पश्चिम मंडल में आयोजित संगोष्ठी में जिला कार्यसमिति सदस्य हरेंद्र पांडे सहित मंडलों के कई प्रमुख कार्यकर्ता जैसे सानंद प्रधान, चिंतरंजन मुखर्जी, संभु कर्मकार, सचिन साव, कृष्णा कर्मकार, कार्तिक महतो, जसवंत महतो, खोगेन महतो आदि मौजूद रहे।

    कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने यह दृढ़ निश्चय लिया कि वे प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने हेतु हर संभव योगदान देंगे।

    कहा - 2047 तक विकसित भारत का सपना होगा साकार विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में डॉ. जटाशंकर पांडे ने भरी हुंकार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची में चतरा सांसद की सड़क को लेकर बड़ी पहल, पांच जरूरी सड़कों के निर्माण की माँग।
    Next Article लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को ले लखीसराय में विशेष पूजा-अर्चना, राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने की सुख-समृद्धि की कामना

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.