Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने सदर प्रखंड के जोरभिट्ठा गांव में पीएम जनमन एवं धरती आबा ग्राम जनजातीय उत्कृष्ट अभियान के तहत आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने सदर प्रखंड के जोरभिट्ठा गांव में पीएम जनमन एवं धरती आबा ग्राम जनजातीय उत्कृष्ट अभियान के तहत आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा रवि आनंद ने सदर प्रखंड के जोरभिट्ठा गांव में पीएम जनमन एवं धरती आबा ग्राम जनजातीय उत्कृष्ट अभियान के तहत आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण

    आज दिनांक 16.06.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) द्वारा जिले के सदर जामताड़ा प्रखंड के सहरपुरा पंचायत के जोरभिट्ठा गांव में पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित अवेयरनेस एवं बेनिफिट सैचुरेशन शिविर का औचक निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया एवं अधिकारियों/कर्मियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    _*सभी जनजाति परिवारों को सभी योजनाओं का मिले लाभ; सुनिश्चित करें अधिकारी – उपायुक्त*_

    उपायुक्त ने इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि सभी पीवीटीजी एवं जनजाति परिवारों को सरकार की सभी योजनाओं का शत प्रतिशत परिवारों तक लाभ मिल सके एवं इससे कोई भी परिवार छूटे नहीं, साथ ही वे योजनाओं से अवगत भी हो सकें। उन्होंने कहा कि आप लोगों को पम्पलेट दिया गया है उसमें सारी योजनाओं का विवरण है, इसका लाभ उठाएं। कहा कि आप लोग बढ़ चढ़ कर आवेदन करिए सभी आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा। इस क्रम में उन्होंने सभी से आयुष्मान कार्ड की जानकारी ली एवं इसके लाभ को बताते हुए सबों से आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर अपील किया।

    _*उपायुक्त ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं; समाधान हेतु संबंधित अधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*_

    वहीं इस दौरान ग्रामीणों ने उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के समक्ष अपनी एवं गांव की कई समस्याओं को रखा जिस पर उपायुक्त के द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया। वहीं इस दौरान अंचल अधिकारी ने उपायुक्त की मौजूदगी में सभी ग्रामीणों को संताली भाषा में योजनाओं के बारे में अवगत कराया साथ ही सभी से समाहरणालय जामताड़ा में प्रत्येक सप्ताह के 02 दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को लगने वाले जनता दरबार के आयोजन की जानकारी देते हुए अपील किया कि आप लोग उक्त दिवस को उपायुक्त कार्यालय में आकर अपनी समस्याओं को रखें, उस पर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।

    _*विभिन्न योजनाओं से जुड़े आवेदनों पर हुई कार्रवाई*_

    वहीं शिविर के माध्यम से आधार कार्ड, कास्ट एवं डोमिसाइल सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, गैस कनेक्शन, पीएम मातृवंदना योजना, टीबी मुक्त भारत, नि:क्षय पोषण, पीएम जनधन योजना, स्टैंडअप इंडिया, मुद्रा योजना, वन धन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, केसीसी, पीएम किसान, मनरेगा के सहित अन्य योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन प्राप्त किया, कुछ आवेदनों का त्वरित ऑन द स्पॉट समाधान किया गया।

    _*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जामताड़ा श्री प्रवीण चौधरी, अंचल अधिकारी, जामताड़ा श्री अबिश्वर मुर्मू सहित आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि आनंद के निर्देश के अलोक में जामताड़ा जिला अंतर्गत 08-नाला एवं 09-जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए
    Next Article समिति के संयोजक मथुरा महतो ने समिति शाखा को किया निर्देशित

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.