Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 19 को जदयू महिला मोर्चा का सम्मेलन, खीरू महतो भी आयेंगे सरयू राय होंगे मुख्य अतिथि, रेणु पाणिकर होंगी विशिष्ट अतिथि
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    19 को जदयू महिला मोर्चा का सम्मेलन, खीरू महतो भी आयेंगे सरयू राय होंगे मुख्य अतिथि, रेणु पाणिकर होंगी विशिष्ट अतिथि

    Aman KumarBy Aman KumarJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    19 को जदयू महिला मोर्चा का सम्मेलन, खीरू महतो भी आयेंगे सरयू राय होंगे मुख्य अतिथि, रेणु पाणिकर होंगी विशिष्ट अतिथि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा के तत्वावधान में दिनांक 19 जून को महिला कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर के सभागार में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री रेणु पाणिकर होंगी। सम्मानित अतिथि के रूप में राज्यसभा के सदस्य और जदयू झारखंड के अध्यक्ष खीरू महतो उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू महिला मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्ष अमृता मिश्रा करेंगी। यहां जारी एक विज्ञप्ति में अमृता मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे से संध्या 5 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दो उद्देश्य हैं। पहला सदस्यता अभियान को गति देना क्योंकि सांगठनिक मजबूती के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं होता। इसलिए महिला मोर्चा को अपनी ताकत बढ़ानी ही होगी जिसका पहला चरण संख्याबल में गुणात्मक बढ़ोतरी है। अमृता मिश्रा ने बताया कि दूसरा मकसद है महिलाओं को सम्मानित करना। ऐसी बहुत सारी महिलाएं हैं जिन्हें लंबे अरसे से काम करने के बावजूद रिकॉग्निशन नहीं मिला। चाहे वह पार्टी से संबंधित हों या समाज के अन्य हिस्से से। किसी को रिकग्नाइज करने से उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है। इसलिए महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं से 19 जून को तीन घंटे का वक्त निकाल कर इस समारोह में आने की अपील की ताकि महिला सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों को वो सुन सकें और आगामी दिनों के संघर्ष के लिए खुद को तैयार कर पाएं।

    19 को जदयू महिला मोर्चा का सम्मेलन खीरू महतो भी आयेंगे सरयू राय होंगे मुख्य अतिथि रेणु पाणिकर होंगी विशिष्ट अतिथि
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article18 जून को सैल्यूट तिरंगा की झारखंड राज्य कार्यकारिणी का एक दिवसीय कार्यक्रम
    Next Article नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल में ओटी का शुभारंभ, स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग पूरी तरह से किया गया शिफ्ट

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.